भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष चयन समिति में बड़े बदलावों का ऐलान कर दिया है। अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया है।
बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद प्रज्ञान ओझा और रमेश पोवार के नामों पर मुहर लगाई। ओझा वरिष्ठता (सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने) के आधार पर समिति की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं।
अनुभवी स्पिनर रमेश पोवार को भी पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है। पोवार का कोचिंग में लंबा अनुभव रहा है। वे भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में महिला टीम ने एशिया कप का खिताब और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।
बीसीसीआई ने पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के योगदान की सराहना की है। जुलाई 2023 से अपने कार्यकाल के दौरान अगरकर के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने स्वर्णिम दौर देखा। इस दौरान टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप और दो एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
बदलावों के बाद अब पुरुष चयन समिति का स्वरूप इस प्रकार है:
नई चयन समिति के सामने अब आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज और बड़े टूर्नामेंटों के लिए टीम चुनने की अहम जिम्मेदारी होगी। फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि ओझा और पोवार की जोड़ी भारतीय टीम के भविष्य को लेकर क्या नई रणनीति अपनाती है।
🚨 Announcement 🚨
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee.
Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee.
BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during… pic.twitter.com/DahXDLxgLi
रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक की पेशकश, ट्रंप ने जेलेंस्की पर साधा निशाना
OIC की बैठक में भारत का कड़ा रुख: पाकिस्तान के एजेंडे का मोहरा बनना बंद करे संगठन
अक्षरा मेरा बाबू है, मैं दिल से सॉरी बोलता हूं : पवन सिंह के माफीनामे से मचा हड़कंप
लॉरेंस बिश्नोई साहब : DCP के संबोधन पर मचा बवाल, भड़के नेता ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल
टीम इंडिया को नया चीफ सेलेक्टर मिला, प्रज्ञान ओझा संभालेंगे कमान, रमेश पोवार की भी एंट्री
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खूनी कनेक्शन आया सामने, कोटा पुलिस ने दबोचे 3 शूटर
टाइगर श्रॉफ पर हमला: सीएम फड़नवीस की दो टूक, किसी भी गैंग को नहीं बख्शा जाएगा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बाइक छोड़ ट्रेन से भागे शूटर, मुंबई पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
रश्मिका-विजय ने मनाया बथुकम्मा: फूलों के त्योहार में दिखा सितारों का पारंपरिक अंदाज
अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा : रामपुर में ओवैसी का वंशवादी राजनीति पर बड़ा प्रहार