दिल्ली की राजनीति में एक नया और अनोखा नाम चर्चा का विषय बना हुआ है— लाल हिट जनता पार्टी (LHJP)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बढ़ते प्रदर्शनों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के बीच, अब इस नए प्रेशर ग्रुप ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को मालवीय स्मृति भवन में अपनी पहली सदस्यता बैठक के साथ ही पार्टी ने सीजेपी को कड़ी चुनौती दी है।
LHJP के संस्थापक अयान भटनागर ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि देश की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बना है। भटनागर का आरोप है कि सीजेपी और उनके साथ जुड़े कुछ संगठनों के प्रदर्शनों ने आम जनता और व्यापारियों का जीवन दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि दशहरा से दिवाली तक का समय व्यापार के लिए पीक सीजन होता है और ऐसे में कनॉट प्लेस जैसे व्यावसायिक केंद्रों को ठप करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भटनागर ने प्रदर्शनकारियों पर संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या महज 50,000 लोग सड़क पर जुट जाने से सरकार या मुख्य चुनाव आयुक्त अपना इस्तीफा दे देंगे? उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि अगर आज सीईसी (CEC) को पद से हटाने की मांग की जा रही है, तो कल प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठ सकती है।
LHJP प्रमुख ने तर्क दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में विपक्ष के नेता भी शामिल होते हैं। उन्होंने सीजेपी को नसीब दी कि वे प्रदर्शन करने से पहले नियुक्ति प्रक्रिया और पिछले सीईसी के कार्यकाल की पड़ताल करें। उनके अनुसार, सीजेपी का असली मकसद सिर्फ और सिर्फ सरकार को अस्थिर करना और संस्थाओं में जनता का भरोसा कम करना है।
भटनागर ने दावा किया कि सीजेपी को कांग्रेस और आइसा (AISA) जैसे संगठनों का समर्थन मिल रहा है, जिनका एकमात्र एजेंडा बीजेपी सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि लाल हिट जनता पार्टी चाहती है कि सरकारी योजनाओं का आकलन तथ्यों के आधार पर हो, न कि सड़कों पर अराजकता फैलाकर।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संगठन सोशल मीडिया की सक्रियता से निकलकर अब जमीन पर उतर चुका है और आने वाले समय में वे कॉकरोच बनकर देश की शांति भंग करने वालों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।
Delhi: Lal Hit Janta Party convenor Ayan Bhatnagar says, The Lal Hit Janta Party was not formed to contest elections, as we have already made clear. We stand against CJP and its protests. We oppose cockroaches who want to weaken the country s democracy and attempt to create… pic.twitter.com/n0Fs3GGaHL
— IANS (@ians_india) October 18, 2026
अखिलेश में 2027 का चुनाव लड़ने का दम नहीं , रामनगरी से हिमंत बिस्वा सरमा का तीखा हमला
सहवाग के बेटे का कोहराम: आर्यवीर ने 19 चौके और 8 छक्कों से जड़ा तूफानी शतक
ओवैसी का एलन मस्क को कड़ा संदेश: ‘मोदी के खिलाफ हूं, पर विदेशी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं’
पोस्टमार्टम विभाग बना पार्टी अड्डा : YCM अस्पताल में शराब और चकने के साथ सोए मिले अधिकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अपराधियों पर बरसे सीएम फडणवीस, कहा- कहीं भी छिपे हों, बचेंगे नहीं
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: मुंबई में नहीं लौटने देंगे 90 के दशक का गैंगवॉर , शिंदे की सख्त वॉर्निंग
LIC का बड़ा धमाका: पेंशन, हेल्थ और कैंसर सुरक्षा के लिए लॉन्च किए 3 धाकड़ प्लान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बाइक छोड़ ट्रेन से भागे शूटर, मुंबई पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
क्या बेंगलुरु में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का निर्णायक मुकाबला? बारिश ने बढ़ाई BCCI की चिंता
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में कार पर बरसाईं गोलियां, बिश्नोई गैंग का नाम आने से हड़कंप