कोटा में बिछाया गया जाल, 15 मिनट में धरे गए आरोपी बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस को सुबह करीब 9:45 बजे इनपुट मिला था कि फायरिंग को अंजाम देने वाले आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन के हर एक्जिट पॉइंट और प्लेटफॉर्म को घेर लिया। ट्रेन रुकते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया।
नेपाल भागने का था पूरा प्लान शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि फायरिंग के बाद वे देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। प्लान के मुताबिक, उन्हें पहले ट्रेन से दिल्ली जाना था और वहां से नेपाल की सीमा पार कर फरार हो जाना था। पुलिस की तत्परता ने उनके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया।
मजदूरी से लेकर रैपिडो राइडर तक की कहानी आरोपियों की पहचान ने सबको चौंका दिया है। पकड़े गए लोगों में से एक रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था। वहीं, मुख्य आरोपी रेहान और उसके साथ पकड़ा गया एक नाबालिग हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी का काम करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गैंग में बिहार का एक युवक भी शामिल है।
अनिल पंडित की भूमिका पर गहराती जांच इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मुख्य आरोपी रेहान को लेकर हुआ है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि रेहान लगातार अनिल पंडित नाम के एक शख्स के संपर्क में था। अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या अनिल पंडित ही इस हमले का मास्टरमाइंड है? पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और भागने का पूरा प्लान उसी ने तैयार किया था या नहीं।
मुंबई पुलिस को सौंपे गए आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की एक टीम कोटा पहुंच चुकी है। कोटा पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले कर रही है। अब मुंबई पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाएगी कि इस फायरिंग का असली मकसद क्या था और पर्दे के पीछे छिपे अनिल पंडित का इस पूरी साजिश में क्या रोल है।
*#WATCH | Kota, Rajasthan: Regarding the firing on Bollywood actor Tiger Shroff, Kota SP Tejaswani Gautam says, We covered the exit points, platforms and various other locations to apprehend the accused. It was the Pune-Jaipur Express. We received the information around 9:45 AM.… pic.twitter.com/DWcfQHUJ1w
— ANI (@ANI) October 19, 2026
क्या बंदूक जाम होने से बची टाइगर श्रॉफ की जान? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
ओआईसी के मंच पर भारत का कड़ा प्रहार: पाकिस्तान के दुष्प्रचार को नकारा, पीओके पर दिखाया आईना
मुंबई में दहला बॉलीवुड: टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर
दिन में रैपिडो चलाता था शूटर, रात में करते थे टाइगर श्रॉफ की रेकी? गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी
109 साल पुराना कर्ज, 35 हजार का ब्याज और ब्रिटिश सरकार का इनकार: क्या है पूरा मामला?
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में चलीं गोलियां, खुद ड्राइविंग सीट संभालकर अस्पताल पहुंचे एक्टर
सात समंदर पार भी छिपे होंगे, तो खींच लाएंगे... : टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद CM फडणवीस की अपराधियों को खुली चेतावनी
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के शांति बॉन्ड नोटिस को दी हाईकोर्ट में चुनौती
2030 के लक्ष्य खतरे में: जैव विविधता को बचाने की अंतिम जंग शुरू
गाड़ी हटा ओ आतंकवादी... : हरियाणा में श्रीनगर जा रही बस पर हमला, ड्राइवर ने बयां किया खौफनाक मंजर