बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महज 15 मिनट के भीतर एक ट्रेन से तीनों मुख्य संदिग्धों को दबोच लिया। आरोपी देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में थे।
कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे हैं। सुबह 9:45 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म और निकास द्वारों पर जाल बिछाया गया और पूरी ट्रेन की तलाशी ली गई। महज 15 मिनट के भीतर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
कौन हैं पकड़े गए आरोपी? गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग शामिल है। ऋतिक पिछले कुछ समय से मुंबई में ही रह रहा था। पुलिस के अनुसार, रेहान और नाबालिग सोनीपत में मजदूरी का काम करते हैं, जबकि एक आरोपी रैपिडो राइडर है।
नेपाल भागने की थी योजना पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, रेहान का कनेक्शन अनिल पंडित से भी होने की बात सामने आई है। फिलहाल तीनों पुलिस की हिरासत में हैं और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जल्द ही मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा।
मुंबई पुलिस करेगी आगे की जांच इस पूरे मामले की मुख्य जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी। कोटा पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मुंबई पुलिस के लिए रास्ता साफ कर दिया है। अब विस्तृत पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि फायरिंग के पीछे की पूरी साजिश क्या थी और इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
*#WATCH | Kota, Rajasthan: Regarding the firing on Bollywood actor Tiger Shroff, Kota SP Tejaswani Gautam says, ...This morning, we received information, prompting us to activate our team. We learned that the three primary suspects involved in the firing were travelling by train… pic.twitter.com/xmPA4tP5i1
— ANI (@ANI) October 19, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब बस होने ही वाली है फाइनल, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ी उम्मीदें
भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील अंतिम चरण में, रूबियो के दौरे से बढ़ीं उम्मीदें
वायरल वीडियो: पिल्ले को पहाड़ी से फेंकता देख तड़प उठी डॉगी मां, रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर, अनिल पंडित का नाम आने से बढ़ी हलचल
OPPO Pad Mini: 8000mAh बैटरी और धाकड़ प्रोसेसर के साथ भारत में मचाएगा धमाल, जानिए क्या होगी कीमत
टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग: चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन हमलावर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कनेक्शन!
बड़ा अपराध किया है तो सजा भी मिले , टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटर के पिता का छलका दर्द
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में चलीं गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कंजक का बड़ा स्कैम : बच्ची ने खोली पोल, 20 रुपये के नोट पर मचा बवाल!