पटना। बिहार के सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य के डीजी कुंदन कृष्णन द्वारा भेजे गए 5 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस को लेकर मुख्यमंत्री को एक तीखा पत्र लिखा है। इस पत्र ने बिहार के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
सरकारी अनुमति का पेच सांसद ने पत्र में सबसे बड़ा सवाल यह उठाया है कि क्या सरकारी पद पर रहते हुए किसी अधिकारी ने सरकार से इसके लिए अनुमति ली थी? सुधाकर सिंह का तर्क है कि ऑल इंडिया सर्विसेज कंडक्ट रूल्स, 1968 और बिहार गवर्नमेंट सर्वेंट्स कंडक्ट रूल्स, 1976 के अनुसार, सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में बिना सरकार की औपचारिक अनुमति के मानहानि का दावा नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस नोटिस को नियम विरुद्ध बताते हुए मुख्यमंत्री से इस पर जवाब मांगा है।
जनता के सेवक या हुक्मरान? सुधाकर सिंह ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में कई आईएएस और आईपीएस खुद को जनता का सेवक मानने के बजाय इस व्यवस्था के हुक्मरान समझने लगे हैं। उन्होंने अपने पत्र में याद दिलाया कि कैसे अतीत में मंत्री रहते हुए उन्होंने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था।
पुराने विवादों का जिक्र सांसद ने आरोप लगाया कि यह नोटिस महज एक प्रताड़ना है। उन्होंने खुलासा किया कि डेढ़ साल पहले जब उन्होंने एक भ्रष्टाचार मामले का पर्दाफाश किया था, तब कुंदन कृष्णन ने अपने अधीनस्थ के जरिए उन्हें और उनके भाई को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत वे व्यक्तिगत रूप से तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भी कर चुके हैं।
किसानों के अपमान का मुद्दा इतना ही नहीं, सांसद ने डीजी कुंदन कृष्णन के उस विवादित बयान की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि खेती का समय नहीं होने के कारण किसान अपराध की ओर मुड़ जाते हैं। इस असंवेदनशील बयान के कारण उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और अंततः सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी थी।
मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मांग की है कि यदि यह नोटिस बिना सरकारी अनुमति के भेजा गया है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ फौरन अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
*बिहार सरकार के एक अधिकारी कुंदन कृष्णन के द्वारा मानहानि का नोटिस भेजे जाने के संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को खुला पत्र।
— Sudhakar Singh (रोज़गार जहाँ, वोट वहाँ) (@_Sudhaker_singh) October 16, 2026
आपको पता चला ही होगा कि बिहार सरकार के एक मुलाजिम कुंदन कृष्णन ने मुझे 5 करोड़ रुपये की मानहानि का हास्यास्पद नोटिस भेजा है। हालाँकि, उनसे… pic.twitter.com/YkGHmmdo7P
देश जल रहा, रक्षा मंत्री सुलझा रहे AI पहेली : ख्वाजा आसिफ की सोशल मीडिया पर फजीहत
Tesla Roadster: अब जमीन पर नहीं, हवा में उड़ेंगी कारें! 0.8 सेकंड में पकड़ेगी 96kmph की रफ्तार
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर बनकर पढ़ाई का खर्च निकाल रहे लॉ स्टूडेंट, 6 घंटे की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
रील के चक्कर में ठुक जाओगे... : एयरपोर्ट पर पैपराजी पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
क्या आज गिरफ्तार होंगे अभिजीत दिपके? दिल्ली में बढ़ी हलचल, CJP संस्थापक ने किया बड़ा दावा
रील के चक्कर में ठुक जाओगे! : एयरपोर्ट पर पैपराजी पर भड़के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी
नीतीश के लिए 9 मर्डर किए : अनंत सिंह का सनसनीखेज दावा, बिहार की राजनीति में भूचाल
टोल वसूली करने वाले को ट्रक ड्राइवर ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- बिल्कुल सही किया
पीएम मोदी ने भरे मंच पर की तारीफ, तो शरमा गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी; वायरल हुआ रिएक्शन
यमुना बनी मौत का कुआं : बुराड़ी में मरीं हजारों मछलियां, जहरीले पानी ने बढ़ाई चिंता