राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक विवादास्पद बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जयपुर में पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर ऐसी बात कही, जिसने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया।
क्या है मदन राठौड़ का विवादित बयान? अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा, अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो भारत अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा। यह बात उन्होंने पड़ोसी देश के साथ संबंधों पर जोर देते हुए कही।
कांग्रेस का पलटवार, पीएम मोदी से मांगा जवाब राठौड़ के इस बयान के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी राठौड़ की इस राय से इत्तेफाक रखते हैं?
कांग्रेस ने इसे आतंकवादी देश के प्रति बीजेपी का प्रेम करार दिया है। शमा मोहम्मद ने सवाल किया कि क्या पार्टी राठौड़ के इस बयान के लिए उन पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी?
राठौड़ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना विवाद के बीच मदन राठौड़ ने अपना रुख स्पष्ट करने के बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ ने दावा किया कि कुछ विदेशी ताकतें भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति से घबराकर देश को अस्थिर करने की साजिश रच रही हैं।
नाजुक दौर में है भारत-पाक संबंध मदन राठौड़ का यह बयान ऐसे संवेदनशील समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक रिश्ते लगभग खत्म हो चुके हैं। सीमा पर तनाव और पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद के चलते भारत का रुख हमेशा से सख्त रहा है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का पड़ोसी धर्म वाला बयान अब बीजेपी के लिए गले की फांस बनता दिख रहा है।
*VIDEO | Rajasthan BJP chief Madan Rathore says, If war breaks out between US and Pakistan, we will stand with Pakistan as it is our neighbour.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/I5sJgZuB2f
काशी विश्वनाथ मंदिर का सोना गायब? जानिए क्या है वायरल हो रही खबर का सच
खेल भावना को शर्मसार कर गए शमर जोसेफ: चोटिल अर्शदीप पर बाउंसरों की बौछार, आगबबूला हुए गावस्कर
टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर की रेस से बाहर हुए पार्थिव पटेल, प्रज्ञान ओझा की दावेदारी सबसे मजबूत
एशियन गेम्स विजेताओं से बोले PM मोदी: खेल सिर्फ मैदान नहीं, जीवन जीने का तरीका है
75 साल के दूल्हे का 30 साल की हसीना पर दिल: बेटी की सहेली बनी जीवनसाथी, वायरल हुआ सगाई का वीडियो
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट का ऐलान, विवादों के बीच नई प्रक्रिया शुरू
कासगंज में कुदरत का कहर: मक्का के खेत में एक ही परिवार के 3 लोगों की बिजली गिरने से मौत
कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक: महासमुंद में 350 किशोरियों और माताओं को मिला सुरक्षा और स्वास्थ्य का मंत्र
प्रशांत भूषण के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर सियासी घमासान, BJP ने कहा- यह देश किसी की जागीर नहीं
गांधीनगर केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत