उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां 75 साल के एक बुजुर्ग को अपनी ही बेटी की सहेली से प्यार हो गया। उम्र में 45 साल का फासला होने के बावजूद दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का फैसला किया है।
बेटी की सहेली के साथ परवान चढ़ा प्यार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर की रहने वाली 30 वर्षीय इंस्टाग्राम व्लॉगर रानी राजपूत का सहाय क्षेत्र के अरियारी गांव में आना-जाना था। वह रामसुगर की बेटी राधा की सहेली थी और अक्सर उनके घर वीडियो शूट करने आती थी। इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और देखते ही देखते यह मित्रता प्यार में बदल गई।
ब्यूटी पार्लर में हुई सगाई रामसुगर की पत्नी का निधन सात साल पहले हो चुका था। लंबे समय से अकेले जीवन बिता रहे रामसुगर को रानी में अपना जीवनसाथी मिल गया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में इनकी सगाई संपन्न हुई। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह वायरल हो गया।
परिवार की है पूरी सहमति इस अनोखे रिश्ते की सबसे बड़ी चर्चा यह है कि इसमें परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। खुद रामसुगर की बेटी राधा ने इस रिश्ते पर अपनी मुहर लगाई है। परिवार का कहना है कि उनकी सहमति से ही यह रिश्ता तय हुआ है। फिलहाल घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
गांव में जश्न का माहौल सोशल मीडिया पर रामसुगर की हल्दी और रस्मों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। अरियारी गांव में इस शादी को लेकर काफी उत्साह है। हालांकि लोग उम्र के इस फासले को लेकर खासे हैरान भी हैं। फिलहाल, यह जोड़ा जल्द ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है।
*75 साल के रामसुगर 30 साल की रानी राजपूत से दिल लगा बैठे।
— Zuber Akhtar (@Zuber_Akhtar1) October 15, 2026
दोनों की सगाई और हल्दी,मेंहदी की रस्म भी हो गई।
जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
📍 औरैया, उत्तर प्रदेश। pic.twitter.com/dZ8sP3nNEr
अतीक की दहशत का अंत: कसारी-मसारी अब बना श्रीकृष्ण पुरी , गरीबों को मिलेंगे 602 फ्लैट
मुखर्जी नगर के छात्रों के लिए बड़ी राहत: CM रेखा गुप्ता ने सुनीं समस्याएं, जल्द आएगी नयी PG पॉलिसी
दिल्ली में अब स्मार्ट होगी पानी की सप्लाई: IC3 सेंटर और इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल से रुकेगी बर्बादी
समंदर में तैरते iPhone और लखटकिया परफ्यूम: आखिर होर्मुज में जहाज को किसने डुबोया?
एशियन गेम्स के नायकों का विजय तिलक: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ साझा की सफलता की खुशी
जसप्रीत बुमराह का न्यूजीलैंड दौरा: वनडे से दूर, टेस्ट पर होगा पूरा फोकस!
काशी विश्वनाथ मंदिर का सोना गायब? जानिए क्या है वायरल हो रही खबर का सच
शिवा हत्याकांड में नया मोड़: इनामी आरोपी श्रद्धा का वीडियो वायरल, खुद को बताया निर्दोष
टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर की रेस से बाहर हुए पार्थिव पटेल, प्रज्ञान ओझा की दावेदारी सबसे मजबूत
भदोही: तीसरी कक्षा की मासूम छात्रा से शिक्षक की बर्बरता, बाल खींचे और दी गालियां