समुद्र की लहरों पर अक्सर मछलियां नजर आती हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने दुनिया को चौंका दिया है। होर्मुज स्ट्रेट के पास समंदर में आईफोन (iPhone) और महंगे विदेशी परफ्यूम की बोतलें मछलियों की तरह तैरती नजर आ रही हैं। यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि एक भीषण समुद्री हादसे का परिणाम है।
क्या हुआ था उस दिन? दुबई से रवाना हुआ यूएई का विशाल कंटेनर जहाज GFS Pride अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा था। इस जहाज पर करीब 2,500 कंटेनर लदे थे, जिनमें ब्रांड न्यू आईफोन से लेकर लग्जरी परफ्यूम तक का अरबों का कीमती सामान था। होर्मुज स्ट्रेट के पास पहुंचते ही जहाज में अचानक एक भीषण विस्फोट हुआ, आग लगी और देखते ही देखते यह विशाल जहाज समंदर की गहराइयों में समा गया।
लुटेरों की तरह सामान बटोरते लोग जहाज के डूबते ही कंटेनर टूट गए और सारा सामान पानी के ऊपर तैरने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में स्थानीय मछुआरे छोटी नावों के जरिए इस महंगे सामान को निकालते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अहमद अल मगरिबी (Ahmed Al Maghribi) जैसे महंगे ब्रांड के परफ्यूम और आईफोन के बॉक्स पानी के ऊपर तैरते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
ब्लास्ट: माइन या मिसाइल? इस रहस्यमयी हादसे के पीछे की असली वजह अभी भी बहस का विषय बनी हुई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का दावा है कि जहाज पानी के नीचे बिछाई गई बारूदी सुरंग (Sea Mine) की चपेट में आया था। वहीं, कुछ समुद्री विशेषज्ञों का मानना है कि यह किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल या मिसाइल से किया गया हमला हो सकता है।
क्रू मेंबर्स की जान बची, पर करोड़ों का नुकसान राहत की बात यह रही कि समय रहते चलाए गए बचाव अभियान में जहाज पर सवार सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, इस घटना से अरबों रुपये के कार्गो का भारी नुकसान हुआ है। GFS शिप मैनेजमेंट द्वारा संचालित इस जहाज के डूबने से न केवल वित्तीय नुकसान हुआ, बल्कि समुद्री व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है।
होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का मैदान यह घटना होर्मुज की खाड़ी में बढ़ते खतरों को बयां करती है। दुनिया के 20 फीसदी तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। पिछले कुछ हफ्तों में यहां सुरक्षा की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। महज 48 घंटों के भीतर ड्रोन और मिसाइल हमलों की पांच घटनाएं दर्ज की गई हैं। सितंबर के आखिर में Cape Dao जहाज का डूबना और अब GFS Pride का शिकार होना यह संकेत देता है कि यह समुद्री मार्ग अब बेहद असुरक्षित हो चुका है।
⚠️🇮🇷 GFS PRIDE has reportedly sunk completely, carrying approximately 2,500 containers. Local Iranian fishermen are now scavenging for cargo floating on the ocean’s surface.
— ARIKA🇮🇳🚩 (@nidhisj2001) October 15, 2026
⚠️ Some recovered items reportedly include bottles of premium UAE luxury perfume brand Ahmed Al Maghribi.… pic.twitter.com/aNO3d3LUiM
जेलर 2 में ऋतिक रोशन का स्वैग: सलमान खान के चुलबुल पांडे स्टाइल ने फैंस को किया हैरान
नक्सलवाद का अंत बस शुरुआत: अब बस्तर के जख्म भरेंगे और मिटाएंगे हिंसा के निशान
राम भगवान नहीं, महज एक इंसान थे? रामायण के इंटरनेशनल ट्रेलर ने छेड़ी नई बहस
दिल्ली के प्रेस क्लब में हंगामा: सरकार पर बरसे अभिजीत दिपके, पूछा- दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर क्यों बना दिया?
बांग्लादेश का क्रांतिकारी मॉडल : नेहा बोरा के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
ट्यूशन बंक कर गरबा के मैदान में उतरा बच्चा, तभी अचानक सामने आ गईं मैडम और फिर जो हुआ...
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस: बॉलीवुड में छिड़ी बहस, दिग्गजों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
जब नेतृत्व 12 बजे सोकर जागेगा, तो दुर्गति तय है: CM योगी ने जनप्रतिनिधियों को दिया सख्त संदेश
लॉस एंजिल्स की मेयर रेस: क्या नित्या रमन रचेंगी इतिहास?
हर एक राम को मारना होगा वाले वायरल वीडियो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, कहा- विपक्ष को बस मेरे कपड़े और बोलचाल में दिलचस्पी