अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मेयर पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय मूल की नित्या रमन इस दौड़ में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। वर्तमान में लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल की सदस्य, नित्या का मुकाबला मौजूदा मेयर करेन बैस से है। अगर वह जीतती हैं, तो लॉस एंजिल्स की पहली भारतीय-अमेरिकी मेयर बनकर इतिहास रचेंगी।
आपातकालीन प्रबंधन पर सवाल नित्या रमन शहर की मौजूदा व्यवस्था पर तीखे सवाल उठा रही हैं। जनवरी 2025 में पैलिसेड्स में लगी भीषण आग के दौरान उन्होंने प्रशासन की तैयारियों की कड़ी आलोचना की थी। नित्या का दावा है कि उस आपदा के वक्त उनके काउंसिल जिले के लगभग 60,000 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जो प्रशासन की विफलता को दर्शाता है।
इमिग्रेशन और प्रवासियों का मुद्दा नित्या ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है। उनके अनुसार, दक्षिणी कैलिफोर्निया में हजारों लोगों को देश से निकाले जाने की कार्रवाई ने प्रवासी परिवारों के भविष्य, उनके रोजगार और बच्चों की शिक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है। वे इन परिवारों को सुरक्षा और सम्मान देने की बात कर रही हैं।
हॉलीवुड और किफायती आवास की चुनौती अपने चुनावी एजेंडे में उन्होंने हॉलीवुड की घटती नौकरियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। नित्या ने फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए शूटिंग प्रक्रिया को सरल बनाने और टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, शहर में बढ़ती आवास लागत और बेघरों की समस्या उनके मुख्य चुनावी वादों में शामिल है। वे किरायेदारों को राहत देने और किफायती घरों के निर्माण पर जोर दे रही हैं।
कौन हैं नित्या रमन? केरल में जन्मीं नित्या छह साल की उम्र में अमेरिका चली गई थीं। हार्वर्ड और एमआईटी (MIT) से शिक्षित नित्या ने राजनीति में आने से पहले लंबे समय तक आवास और बेघर लोगों के मुद्दों पर जमीनी काम किया है। 2020 में सिटी काउंसिल के लिए चुनी गईं नित्या 2024 में दोबारा इस पद पर काबिज हुईं।
3 नवंबर 2026 को होगा फैसला लॉस एंजिल्स की जनता अब बदलाव की ओर देख रही है। नित्या रमन का कहना है कि शहर को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो इमरजेंसी में तुरंत सक्रिय हो और लोगों को सुरक्षित आवास व रोजगार दे सके। अब देखना यह है कि 3 नवंबर 2026 को होने वाले मतदान में लॉस एंजिल्स के मतदाता किस पर भरोसा जताते हैं।
The question I’ve heard over and over across the city: “Where is our mayor?” pic.twitter.com/s4qRdlMoHY
— Nithya Raman (@nithyavraman) October 14, 2026
ChatGPT पर कानूनी संकट: 8 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा, युवाओं को खतरनाक राह पर धकेलने का आरोप
हर एक राम को मारना होगा : CM रेखा गुप्ता के विवादित बयान से गरमाई दिल्ली की सियासत
राहुल गांधी का AI वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी का तंज, बोलीं- जो अंधा होने का नाटक करे, उसे कैसे जगाएं?
कल भारत में दस्तक देगा Tecno का नया 5G स्मार्टफोन, क्या 15 हजार से कम होगी कीमत?
टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर की रेस से बाहर हुए पार्थिव पटेल, प्रज्ञान ओझा की दावेदारी सबसे मजबूत
75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन की अनोखी प्रेम कहानी: वीडियो बनाने के दौरान हुआ प्यार, जल्द होगी शादी!
पूरा मुंब्रा हरा करने वाली पार्षद के पिता ने थामा भगवा , शिंदे की शिवसेना में एंट्री से सियासी भूचाल
ट्यूशन बंक कर गरबा खेल रहा था बच्चा, तभी सामने आ गईं टीचर; रंगे हाथों पकड़े जाने का मजेदार वीडियो वायरल
एशियन गेम्स के पदक वीरों से मिले पीएम मोदी, कहा- यह नए भारत की सशक्त तस्वीर है
दिल्ली में इंटरनेट-मेट्रो बंदी पर मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी