बिग बॉस 20: क्या पहले ही तय हो गया विनर? वायरल विकिपीडिया पेज ने मचाई सनसनी
News Image

टीवी का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। शो में बढ़ते झगड़े और प्रतियोगियों के बदलते तेवर दर्शकों को बांधे हुए हैं, लेकिन अब इस सीजन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है।

क्या फिक्स है ‘बिग बॉस 20’ का विनर? सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 का एक विकिपीडिया पेज तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस पेज पर काजी तौकीर का नाम विनर के रूप में अपडेट किया गया था। इस जानकारी के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स यह सवाल उठाने लगे हैं कि क्या यह शो पहले से ही स्क्रिप्टेड है और विजेता का नाम मेकर्स ने पहले ही तय कर लिया है।

वायरल स्क्रीनशॉट और बढ़ते सवाल इंटरनेट पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में न केवल काजी तौकीर के विनर होने का जिक्र है, बल्कि यह भी लिखा है कि शो से बाहर किए गए नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) फिर से घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करेंगे। हालांकि, इन दावों के सामने आने के तुरंत बाद विकिपीडिया पेज को एडिट कर हटा दिया गया। अब तक मेकर्स या चैनल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

घर के अंदर बढ़ती मुश्किलें शो में हाल ही में बड़ा ड्रामा देखने को मिला था। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच हुई हाथापाई ने शो का माहौल गर्मा दिया था। इसके बाद बिग बॉस ने सख्त कदम उठाते हुए नकुल को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कौन-कौन है अभी रेस में? बिग बॉस 20 में अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं, जिनमें रोहेद खान, ईशा रिखी और रीति तिवारी शामिल हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, तन्मय सिंह (ScoutOp), रैपर यंग DSA, आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी और उदिति सिंह जैसे सितारे बचे हैं।

क्या यह महज एक शरारत है या सच में शो की स्क्रिप्ट पहले से तैयार है? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही साफ हो पाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अंकिता भंडारी हत्याकांड: माता-पिता का दिल्ली में हुंकार, राज्यपाल की नियुक्ति पर 24 घंटे का अल्टीमेटम

Story 1

हां, हम सत्ता बदलना चाहते हैं : प्रशांत भूषण का सरकार को खुला चैलेंज

Story 1

भारत छोड़ो नोटिस पर अभिनेता इमरान खान का बड़ा दांव, बॉम्बे हाई कोर्ट में देंगे चुनौती

Story 1

मध्य प्रदेश का इकोनॉमिक गेम-चेंजर : जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर से आएंगे 1 लाख करोड़ का निवेश और 3 लाख रोजगार

Story 1

जालना में भजन पर थिरके पूर्व BJP विधायक, समर्थकों ने की नोटों की बारिश; वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Story 1

कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक: महासमुंद में 350 किशोरियों और माताओं को मिला सुरक्षा और स्वास्थ्य का मंत्र

Story 1

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका: आयोग ने 17 राज्यों में शुरू किया स्पेशल समरी रिवीजन, जानें कैसे करें अप्लाई

Story 1

भगवान नहीं, इंसान हैं राम : रामायण के नए प्रोमो ने बदली कहानी की दिशा, दुनिया भर में गूंजेगा भारतीय महाकाव्य

Story 1

संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़: शिवा शर्मा का कबूलनामा वीडियो हुआ वायरल

Story 1

कल भारत में दस्तक देगा Tecno का नया 5G स्मार्टफोन, क्या 15 हजार से कम होगी कीमत?