दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में 15 अक्टूबर को आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाटकीय और हंगामेदार स्थिति देखने को मिली। छात्र संगठन AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा जब मंच से अपनी बात रख रही थीं, तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
दिनकर की पंक्तियों से शुरू हुई थी बात नेहा बोरा ने अपने संबोधन की शुरुआत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविता रश्मिरथी की पंक्तियों— जंजीर बढ़ाकर साध मुझे, हां-हां दुर्योधन बांध मुझे —के साथ की। वे एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर बात कर रही थीं।
अचानक शुरू हुई नारेबाजी जैसे ही नेहा ने अपनी बात को आगे बढ़ाया, दर्शकों के बीच से कुछ लोगों ने बंद करो और बाहर जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। विरोध करने वाले लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन उनके हंगामे के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।
नेहा ने दी सफाई: यह किसी पार्टी का मुद्दा नहीं हंगामे के बीच नेहा बोरा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित नहीं है। उन्होंने कहा, यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के नागरिकों के वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को संकुचित नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।
अभिजीत दीपके की अपील भी रही बेअसर लगातार होती नारेबाजी के बीच मंच पर मौजूद अभिजीत दीपके ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आयोजकों से भी बाधा डाल रहे लोगों को बाहर निकालने के लिए कहा। हालांकि, स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अंततः नेहा बोरा को अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ा।
मंच पर मौजूद थे दिग्गज चेहरे गौरतलब है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहा बोरा और अभिजीत दीपके के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद थे। तमाम दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम में हुआ यह हंगामा चर्चा का विषय बना हुआ है।
VIDEO | Delhi: Chaos erupts during a press conference addressed by AISA president Neha Bora and CJP founder Abhijeet Dipke at the Press Club of India. pic.twitter.com/DEViKWO6Q8
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा कदम: राजनीति में एंट्री, जन नीति भारत पार्टी का किया ऐलान
वाराणसी: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से ढही इमारत, मलबे में दबे कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जब नेतृत्व 12 बजे सोकर जागेगा, तो दुर्गति तय है: CM योगी ने जनप्रतिनिधियों को दिया सख्त संदेश
प्यार अंधा होता है! 30 साल की लड़की को 75 साल के बुजुर्ग से हुआ इश्क, सगाई के बाद शादी की तैयारी
वोटर लिस्ट में डबल वोट का खेल: SIR पर वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
भरत तिवारी एनकाउंटर: RJD सांसद सुधाकर सिंह को IPS का मानहानि नोटिस, 5 करोड़ की भरपाई की मांग
जालना में भजन पर थिरके पूर्व BJP विधायक, समर्थकों ने की नोटों की बारिश; वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
आसमान से गिरी आफत: खेत में काम कर रहे परिवार पर कयामत बनकर टूटी बिजली, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
लद्दाख को मिली 3,350 करोड़ की सौगात: भारत का पहला ग्रीन एयरपोर्ट टर्मिनल और बदल गई ट्रैवलिंग की तस्वीर
Mahindra XUV 3XO CNG लॉन्च: टर्बो पावर और 200Nm टॉर्क के साथ बदली CNG कारों की परिभाषा