नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लौटे भारतीय एथलीटों का दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदक विजेताओं से मुलाकात की और उनकी जमकर सराहना की। पीएम ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने न केवल तिरंगे की शान बढ़ाई है, बल्कि नए भारत की एक सशक्त तस्वीर भी दुनिया के सामने पेश की है।
अभूतपूर्व सफलता और पदक तालिका जापान के आइची-नागोया में संपन्न हुए इन खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री ने इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज भारत उन खेलों में भी लोहा मनवा रहा है, जहाँ पहले हमारा दबदबा नहीं था।
बेटियों का दम: 38 पदकों के साथ बढ़ाया मान पीएम मोदी ने भारतीय महिला एथलीटों के प्रदर्शन को विशेष रूप से सराहा। भारत द्वारा जीते गए कुल 85 पदकों में से 38 पदक हमारी बेटियों ने हासिल किए, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह महज संख्या नहीं, बल्कि नए भारत के सशक्तिकरण का प्रतीक है।
हॉकी और दशकों पुराने रिकॉर्ड का टूटना भारतीय हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। महिला हॉकी टीम ने 44 साल का इंतजार खत्म कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। साथ ही, वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद मेडल और ग्रीको-रोमन कुश्ती में 64 साल बाद पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने दशकों पुराना सूखा खत्म किया।
नए खेलों में भी लहराया परचम इस बार भारतीय दल की सफलता पारंपरिक खेलों से आगे बढ़ी है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, सॉफ्ट टेनिस और सेलिंग जैसी स्पर्धाओं में भारत ने पहली बार पदक जीतकर इतिहास रचा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल चंद खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर विधा में हमारे युवा सफलता के नए आयाम गढ़ रहे हैं।
खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और पीटी उषा भी मौजूद रहीं। भारतीय हॉकी टीम ने पीएम मोदी को हॉकी स्टिक और जर्सी भेंट की। प्रधानमंत्री ने क्रिकेट, शूटिंग, तीरंदाजी और कुश्ती सहित सभी पदक विजेताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें भविष्य के मुकाबलों के लिए प्रोत्साहित किया।
#WATCH | Delhi: Interacting with the Indian contingent that participated in the Asian Games 2026, PM Narendra Modi says, The youth of our nation look to you for more than just sports inspiration because the role of sports extends far beyond the playing field. Sports teach us… pic.twitter.com/sR5JpGq31B
— ANI (@ANI) October 15, 2026
जेलर 2 का जलवा: रजनीकांत की धाकड़ वापसी, लेकिन दूसरे हाफ को लेकर बंटी फैंस की राय
बिग बॉस 20: मिट्ठू डॉन का सफर खत्म, गुल्लू संग हाथापाई के कारण आधी रात को घर से बाहर हुए नकुल ढुल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का काउंटडाउन शुरू, इस दिन होगा स्क्वाड का ऐलान
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा ने प्लेटफॉर्म को ही बना लिया बाथरूम; वीडियो वायरल
निजी हमलों पर बिफरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: विपक्ष से पूछे तीखे सवाल, पंजाब से JNU तक घेरा
बंद करो, दफा हो जाओ! प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल, नेहा बोरा ने भरी हुंकार
तिरंगा यात्रा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, कमिश्नर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
फरार श्रद्धा दुबे का वीडियो वार : कहा- मैं कोई भगोड़ी नहीं, शिवा की मौत आत्महत्या थी
टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका: अर्शदीप सिंह की चोट ने बढ़ाई चिंता, आखिरी टी-20 से बाहर होना तय!
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश: भारत ने जताई कड़ी चिंता, जांच की मांग