दिल्ली में 15 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और आइसा (AISA) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थापक अभिजीत दीपके और छात्र नेता नेहा बोरा मौजूद थे। जैसे ही नेहा बोरा ने बोलना शुरू किया, वहां मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने बंद करो के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस घटना के बावजूद मंच पर मौजूद दिग्गज हस्तियां, सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज डटे रहे।
एक तरफ जहां आयोजन में हंगामा हुआ, वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को इस मामले में राहत भरा रुख अपनाया। कोर्ट में CJP के आगामी प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। दिल्ली पुलिस ने अदालत को आश्वस्त किया है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा उपाय कर लिए गए हैं।
आयोजन के दौरान सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए गए:
सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में एक गुप्त सेंट्रल आईटी सेल बनाई गई है, जो मनमाने ढंग से लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नागरिकों को अपनी पहचान और अधिकार बचाने होंगे। भूषण ने घोषणा की कि 23 अक्टूबर से पीपुल्स अगेंस्ट SIR अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि सरकार की इस प्रक्रिया के खिलाफ जनता को जागरूक किया जा सके और वोटर लिस्ट को सुरक्षित रखा जा सके।
VIDEO | Delhi: Chaos erupts during a press conference addressed by AISA president Neha Bora and CJP founder Abhijeet Dipke at the Press Club of India. pic.twitter.com/DEViKWO6Q8
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
माफिया की जगह अब मिट्टी में: प्रयागराज में कब्जे वाली जमीन पर बनेंगे गरीबों के आशियाने
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनकर की कविता पढ़ते ही मचा बवाल, नेहा बोरा को बीच में रोकना पड़ा भाषण
दहला दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल डिपो: हूतियों के मिसाइल हमले से भड़का सऊदी अरब, तेल संकट का खतरा
नई नवेली की रिलीज से पहले अयोध्या में नतमस्तक हुईं यामी गौतम, रामलला के दरबार में मांगी मन्नत
सरकारी खजाने में बंपर कमाई: प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.38 लाख करोड़ के पार
IDBI बैंक का रास्ता साफ: फेयरफैक्स की 81 रुपये की बोली मंजूर, निजीकरण पर घमासान
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब में उबाल, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, फूंक दी सीएम की अर्थी
वैभव सूर्यवंशी के कोच का छलका दर्द: बेंच पर बैठकर कोई महान नहीं बनता, उसे मौका मिलना ही चाहिए
तिरंगा यात्रा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, कमिश्नर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
अब बेकार नहीं जाएगा गोबर: यूपी के हर जिले में खुलेंगे पंचगव्य स्टोर , पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई