यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर कानूनी घेरे में घिर गए हैं। दिल्ली की साकेत जिला अदालत ने उनके खिलाफ एक पुराना आपराधिक मानहानि मामला फिर से सक्रिय करते हुए नया समन जारी किया है। यह मामला 2018 में जारी उनके विवादित वीडियो बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2 से जुड़ा है।
क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता विकास पांडे, जो I Support Narendra Modi नाम का सोशल मीडिया पेज चलाते हैं, ने ध्रुव राठी पर मानहानि का आरोप लगाया है। पांडे का कहना है कि राठी के वीडियो में उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे।
पांडे के मुताबिक, वीडियो में दावा किया गया था कि वह बीजेपी आईटी सेल से जुड़े हैं और उन्होंने एक बिचौलिए के जरिए महावीर प्रसाद को 50 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। यह रकम कथित तौर पर बीजेपी आईटी सेल पर फर्जी खबरें फैलाने के आरोप वापस लेने के बदले देने की बात कही गई थी।
गुरुग्राम आवास पर चस्पा हुआ समन ध्रुव राठी, जो फिलहाल ऑस्ट्रिया से भारत आए हुए हैं, के गुरुग्राम स्थित आवास पर कोर्ट का यह नया समन भेजा गया है। अदालत ने दस्ती सर्विस (व्यक्तिगत तामील) की अनुमति दी थी, जिसके बाद अधिकारी राठी के घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें समन को घर के बाहर चस्पा किया गया है।
केजरीवाल भी आ चुके हैं इस केस की चपेट में दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। उन्होंने 2018 में यह वीडियो सोशल मीडिया पर री-शेयर किया था।
मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जहां फरवरी 2024 में शीर्ष अदालत ने केजरीवाल के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। हालांकि, ध्रुव राठी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अब भी जारी है।
प्रदर्शन और पुलिस की निगरानी पर विवाद समन मिलने से कुछ दिन पहले ही ध्रुव राठी चर्चा में रहे थे। जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था, जिसे पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई बताया था। राठी ने आरोप लगाया था कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं और प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर उन्हें धमकी दी गई।
अब इस नए समन के बाद ध्रुव राठी की कानूनी परेशानियां और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, यूट्यूबर की ओर से इस नए घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
The brave @dhruv_rathee didn t even come out.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 14, 2026
After Delhi’s Saket Court allowed dasti service, fresh summons in the defamation suit filed by @MODIfiedVikas was served and pasted right outside Dhruv Rathee’s Gurugram residence.
Running away from the camera won t work…
सलमान खान के कमरे में साया ? खुद खुलती थी अलमारी, भाईजान ने साझा किया डरावना अनुभव
तिलक और नीतीश का धमाका: कोहली-हार्दिक के खास क्लब में बनाई जगह, रचा इतिहास
इमरान खान का बचाव, ध्रुव राठी पर निशाना: संजय राउत ने सरकार को दी शेख हसीना वाली चुनौती
PF खाते में नहीं दिख रहा सितंबर का पैसा? घबराएं नहीं, EPFO ने बताई देरी की बड़ी वजह
दुर्गा पूजा का सफर अब और आसान: रेलवे चलाएगा 16 स्पेशल नाइट ट्रेनें, देखें रूट और समय
बिग बॉस 20: मिट्ठू डॉन का सफर खत्म, गुल्लू संग हाथापाई के कारण आधी रात को घर से बाहर हुए नकुल ढुल
दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का विरोध: लोगों ने पूछा- देश क्यों बर्बाद कर रहे हो?
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: जो अमेठी न जीत सके, वे अब सत्ता की गुहार लगा रहे
IND vs WI: सीरीज का रोमांच चरम पर, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा महामुकाबला , जानें फुल डिटेल्स
राज्यपालों की नियुक्तियों पर सियासी घमासान: क्या निष्पक्षता का दिखावा खत्म हो गया?