बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपने एक हैरान कर देने वाले खुलासे की वजह से चर्चा में हैं। कॉफी विद करण 9 के सेट पर पहुंचे अभिनेता ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले उस छोटे से कमरे के बारे में बताया, जहां वे सालों पहले रहते थे। सलमान का दावा है कि वहां वे कभी अकेले नहीं थे।
करण जौहर भी थे हैरान शो के होस्ट करण जौहर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि जब वे कुछ कुछ होता है की कहानी सुनाने सलमान के घर गए थे, तो उनका कमरा देखकर दंग रह गए थे। करण के अनुसार, सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान का कमरा बेहद छोटा था, जिसमें सिर्फ एक बिस्तर और एक अलमारी थी।
अपने आप खुलती थी अलमारी और जलती थी लाइटें सलमान ने इस किस्से को आगे बढ़ाते हुए बताया, उस कमरे में मेरे साथ हमेशा कोई रहता था, जिसे मैंने कभी देखा तो नहीं, पर महसूस जरूर किया है। जब भी मैं बाहर निकलता, लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं। अलमारी अपने आप खुल जाती थी। बाथरूम में होने पर भी मुझे अहसास होता था कि बाहर कोई अलमारी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
क्या डरते थे सलमान? जब करण ने पूछा कि क्या उन्हें वहां किसी भूत-प्रेत का डर था, तो सलमान ने बड़े सहज अंदाज में कहा, नहीं, डर कभी नहीं लगा क्योंकि उस मौजूदगी ने मुझे कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। भाईजान ने मजाक में यह भी जोड़ा कि उन्होंने उस अदृश्य साये से यह जरूर कहा था— अगर तुम किसी लड़की की रूह हो, तभी सामने आना।
वर्जिनिटी के सवाल पर भाईजान का करारा जवाब हमेशा की तरह करण जौहर ने सलमान से उनकी निजी जिंदगी को लेकर तीखे सवाल किए। जब करण ने वर्जिनिटी को लेकर असहज सवाल पूछा, तो सलमान ने चतुराई से बचते हुए कहा, कंट्रोल करो। साथ ही, उन्होंने करण के शो को आखिरी सीजन बताने पर चुटकी लेते हुए अपने ही अंदाज में कहा, करण, तुस्सी न जाओ।
भाईजान का वर्क फ्रंट पर्सनल लाइफ के साथ-साथ सलमान ने अपने प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। अभिनेता जल्द ही निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की एक्शन फिल्म में नयनतारा के साथ नजर आएंगे, जो ईद 2027 पर रिलीज होगी। इसके अलावा, उनकी मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस और राज डीके की एक सुपरहीरो फिल्म भी पाइपलाइन में है।
Alone, Salman Khan feels someone’s presence#SalmanKhan : I never stayed alone. I stayed with somebody, who I’ve never seen. Only heard that person, only felt presence. Every time i came out the lights used to go on and off. The cupboard used to open. I would feel somebody pic.twitter.com/U11zcLmSOO
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) October 15, 2026
फ्लाईदुबई विमान क्रैश साजिश: दो और पायलट गिरफ्तार, जांच के घेरे में क्रू की भूमिका
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर बवाल, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
दिल्ली में भारत-कनाडा के बीच हाई-लेवल मीटिंग: जयशंकर और अनीता आनंद ने रणनीतिक साझेदारी पर की चर्चा
SEVA First Innovation Challenge 2026: छात्रों के पास ₹5.4 करोड़ जीतने का मौका, आज ही करें आवेदन
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का CJP पर गंभीर आरोप, ‘विदेशी फंडिंग’ को लेकर छिड़ा विवाद
अंकिता भंडारी हत्याकांड: माता-पिता का सरकार को अल्टीमेटम, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द न होने पर सड़कों पर उतरेंगे लोग
दिव्यांगों को बड़ी राहत: अब जन्म से ही मिलेगी पेंशन, नाम बदलीं सरकारी योजनाएं; कैबिनेट के बड़े फैसले
रामलला के दरबार में यामी गौतम: फिल्म नई नवेली की रिलीज से पहले लिया प्रभु का आशीर्वाद
मैं आपको सलाह देता हूं... : राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी कड़ी चेतावनी
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, इंसाफ की मांग तेज