अमेरिका के इलिनॉय (Illinois) में एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जिसने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। नवरात्रि के पहले दिन, जब भक्त मंदिर में पूजा-अर्चना में लीन थे, एक 19 वर्षीय युवक वहां नरसंहार की नीयत से हथियारों से लैस होकर पहुंचा था।
बंदूक जाम हुई, टल गया महाविनाश आरोपी एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस (Alexandros Paporakis) मॉडिफाइड AR-स्टाइल राइफल और 300 राउंड गोलियां लेकर ऑरोरा स्थित एक बड़े हिंदू मंदिर में पहुंचा था। वह मंदिर में मौजूद भारतीयों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने वाला था। हालांकि, ऐन वक्त पर उसकी बंदूक जाम हो गई और वह वहां से वापस अपने घर भाग निकला।
सहकर्मी को दी थी हमले की जानकारी गोलीबारी में नाकाम रहने के बाद, आरोपी ने घर जाकर इंटरनेट पर बंदूक ठीक करने का तरीका खोजा। इसी बीच उसने अपने एक सहकर्मी को फोन कर बताया कि वह बड़े पैमाने पर गोलीबारी की योजना बना रहा है। सहकर्मी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और पैलेटाइन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
श्वेत वर्चस्व का जहरीला मैनिफेस्टो पुलिस की छापेमारी में आरोपी के घर से राइफल, लोडेड मैगजीन और सैकड़ों कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में एक चौंकाने वाला दस्तावेज भी मिला है, जिसका शीर्षक था— मैंने क्यों लड़ाई लड़ी: ऑरोरा शूटर का मैनिफेस्टो । इसमें दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर भारतीयों के प्रति नफरत और श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा का जिक्र है।
FBI की जांच जारी आरोपी खुद को नव-नाजी और सोशियोपैथिक बताता है। पैलेटाइन पुलिस और FBI का शिकागो कार्यालय संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी पर आतंकी धमकी देने और अवैध हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं। 14 अक्टूबर को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया है और अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।
समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। फाउंडेशन ने कहा कि हर समुदाय को बिना किसी डर के पूजा करने का अधिकार है। फिलहाल, ऑरोरा पुलिस ने इलाके के सभी हिंदू धार्मिक स्थलों को अलर्ट पर रखा है।
MASS SHOOTING PLOT THWARTED: A 19-year-old self-described neo-Nazi is in custody after police intercepted a horrific white supremacist plot to shoot up a Hindu temple in Aurora, IL.
— Matt Robinson (@mattrobinson) October 15, 2026
Alexandros Paporakis was arrested in Palatine after a Taco Bell coworker saw him posing in a… pic.twitter.com/0DaH24LMUA
कीमो पॉल का पंजा , शाई होप का शतक; वेस्टइंडीज ने भारत को रौंदकर सीरीज की रोमांचक बराबरी
6 गेंदों में पलटा इतिहास: साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज ने रचा असंभव रिकॉर्ड
राहुल गांधी का बड़ा दावा: पुलिस की बर्बरता से छात्रा के कान की सुनने की क्षमता खत्म
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, इंसाफ की मांग तेज
होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाज डूबे: लूटपाट मची, ईरान ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी
घर के चूल्हे में दिखा नागलोक , नजारा देख कांप उठे लोग
पहाड़ों पर बदला मौसम का मिजाज: हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी, पारा गिरने के साथ अलर्ट जारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराया मालवाहक जहाज, 2500 कंटेनर सहित समंदर में समाया
जो प्रभु श्री राम का विरोध करेगा, वह हमारा शत्रु : 2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, 3 बागी विधायक BJP में शामिल
आरा में सनसनी: रिटायर्ड कस्टम अफसर की घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या