आरा: बिहार के आरा में गुरुवार सुबह हुई एक वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष राम कुमार सिंह (67) की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरा शहर सन्न है।
हादसे का मंजर मृतक के बेटे राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही राम कुमार सिंह कार निकालने के बाद गैरेज का गेट बंद करने के लिए मुड़े, पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
करीब से मारी 8 गोलियां परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने राम कुमार सिंह को करीब से 6 से 8 गोलियां मारीं। गोलियां उनके सीने, पेट और गर्दन के हिस्से में लगीं। वारदात के वक्त उनका बेटा कार के अंदर बैठा था, जिसके कारण उसकी जान बच गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जमीन विवाद बना मौत की वजह? राम कुमार सिंह के परिवार ने हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई है। बेटे का आरोप है कि उन्होंने सिंगही मोड़ के पास करीब 13 कट्ठा जमीन खरीदी थी, जिस पर कुछ भू-माफिया कब्जा करना चाहते थे। परिवार का दावा है कि इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी और उन पर पूर्व में भी जानलेवा हमले हुए थे।
पुलिस की जांच और सख्त रुख घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद ही हत्या की मुख्य वजह लग रही है। पुलिस उन सभी प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जिनके नाम परिवार ने आवेदन में पहले दिए थे।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Arrah, Bihar: On the murder of retired senior Customs official Ram Kumar Singh, Bhojpur SP Awadhesh Dixit says, “Ram Kumar Singh was shot dead this morning. I inspected the crime scene and spoke to his wife and other family members. The main reason that has emerged so far is a… pic.twitter.com/5IVS46dYLA
— IANS (@ians_india) October 15, 2026
होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराया मालवाहक जहाज, 2500 कंटेनर सहित समंदर में समाया
NPS ट्रस्ट को तत्काल भंग करो : 17,000 करोड़ के निवेश पर उठे गंभीर सवाल, PM मोदी को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, बीजेपी महिला मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग
बिकने जा रहा IDBI बैंक: 52,878 करोड़ की मेगा डील, अब कौन होगा नया मालिक?
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का सनसनीखेज दावा: CJP को मिल रही है अमेरिकी फंडिंग, पीएम मोदी न झुकें
आसमान का नया चौकीदार : भारत ने बनाया ऐसा जासूस जो ड्रोन और सैटेलाइट के बीच की कमी करेगा पूरी
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का CJP पर गंभीर आरोप, ‘विदेशी फंडिंग’ को लेकर छिड़ा विवाद
घर के चूल्हे में दिखा नागलोक , नजारा देख कांप उठे लोग
सामान का वजन बढ़ेगा... , शतकवीर शे होप ने मैच के बाद क्यों कही ये अजीब बात?
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को बवाल , हिरासत से रिहा हुए माता-पिता; सरकार पर बरसी कांग्रेस