देशभर में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जहां सीजन की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है, वहीं मैदानी इलाकों समेत देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और जोजिला दर्रे जैसे पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
22 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान पर बना चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से उठी ट्रफ के कारण व्यापक स्तर पर मौसमी बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों तक देश के 22 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
प्रमुख राज्यों का हाल
दक्षिण भारत में ऑरेंज अलर्ट सिर्फ उत्तर ही नहीं, दक्षिण भारत के लिए भी मौसम विभाग ने सतर्क किया है। 15 से 20 अक्टूबर के बीच केरल, माहे, तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, विशेषकर आंधी और बिजली गिरने के समय खुले में रहने से बचें।
*VIDEO | Jammu and Kashmir: Fresh snowfall blankets Sonamarg’s Zero Point, transforming the region into a winter wonderland.#WeatherUpdate#Snowfall
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/ACpOOZe0Pn
IND vs WI: शिवम दुबे से आगे क्यों निकले नीतीश रेड्डी? टीम इंडिया की नई रणनीति का खुलासा
NPS ट्रस्ट को तत्काल भंग करो : 17,000 करोड़ के निवेश पर उठे गंभीर सवाल, PM मोदी को लिखा पत्र
मुंबई एयरपोर्ट पर माहिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, फैंस को किया नजरअंदाज; कप्तानी पर भी उठे सवाल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ‘वीआईपी’ की नियुक्ति पर मचा बवाल
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को हंगामा, माता-पिता हिरासत में; न्याय के लिए राहुल-प्रियंका का साथ
दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का विरोध: लोगों ने पूछा- देश क्यों बर्बाद कर रहे हो?
IND vs NZ: रणजी में रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड धमाका, टीम इंडिया की बढ़ी खुशी
इंस्टाग्राम पोस्ट बनी जीवनदान: 6 मिनट में पहुंची पुलिस, मौत के मुंह से निकाली युवती
आईपीएस भानु प्रताप की पत्नी की गुहार: अफेयर नहीं, मुझे मेरा परिवार चाहिए
दुर्गा पूजा: जमींदारों के आंगन से यूनेस्को की वैश्विक सूची तक, कैसे कोलकाता बना दुनिया का सांस्कृतिक केंद्र?