दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हंगामा दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का लोगों ने घेराव किया। जैसे ही दिपके अपना सामान लेकर बाहर निकले, वहां मौजूद यात्रियों और लोगों ने उन्हें देखते ही नारेबाजी शुरू कर दी। पब्लिक का गुस्सा इतना अधिक था कि हर तरफ चोर है, भाग गया, देश को बर्बाद कर रहा है जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं।
पुलिस सुरक्षा के बीच से भागे दिपके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिपके पुलिस की कड़ी सुरक्षा घेराबंदी के बीच वहां से तेजी से निकल रहे हैं। इस दौरान जब पब्लिक उन पर चिल्ला रही थी, तब भी वे बिना किसी प्रतिक्रिया के आगे बढ़ते रहे। वीडियो में एक पल ऐसा भी आया जब दिपके ने भीड़ की ओर देखते हुए थम्स-अप का इशारा किया, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।
घर से लौटते वक्त हुआ सामना बताया जा रहा है कि अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने पैतृक गांव संतुक पिपरी से दिल्ली लौट रहे थे। उनकी दादी के निधन के बाद वे दो दिन के लिए घर गए थे। जैसे ही वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया और अपना विरोध दर्ज कराया।
सौरभ दास और आशुतोष रांका न्यायिक हिरासत में इससे पहले, सीजेपी के अन्य प्रमुख सदस्य सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन दोनों को पांच दिनों के लिए जेल भेजा गया है। पुलिस का आरोप है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के बावजूद इन नेताओं ने बैरिकेड्स तोड़े और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया।
विवादों का केंद्र बना सीजेपी सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने दिपके समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। तब दिपके ने पुलिस पर फोन न देने और परिवार से बात न करने देने के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है, जहां आदित्य ठाकरे और राहुल गांधी जैसे नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
“क्यों देश को बर्बाद कर रहा है?”
— Brijesh Kumar (राष्ट्रवादी) (@brijesh81kr) October 14, 2026
गुस्साए यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके का विरोध किया, और Dikpe पर चिल्लाए, जबकि Dikpe ने बेशर्मी से थम्स-अप दिखाया और चला गया।
आम लोगों का गुस्सा इन cockroach es पर बढ़ता जा रहा है! pic.twitter.com/jNC6eoUnBu
पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा : सीजेपी सदस्यों की गिरफ्तारी पर गरजे प्रकाश राज, सरकार को दी चेतावनी
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, बीजेपी महिला मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग
शाइना एनसी का राहुल गांधी पर करारा प्रहार: रोहिंग्या और घुसपैठियों के संरक्षक बने हैं विपक्षी दल
वैशाली नाव हादसा: मौत के मुंह से निकले ग्रामीण ने खोली सिस्टम की पोल, प्रशासन पर लगा गंभीर आरोप
मुंबई एयरपोर्ट पर माहिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, फैंस को किया नजरअंदाज; कप्तानी पर भी उठे सवाल
CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! टी20 क्रिकेट में 1000 रनों के क्लब में शामिल होने के लिए चाहिए सिर्फ इतने रन
नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स में मातम: 14वीं मंजिल पर लगी आग में दो महिलाओं की मौत
अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत में: दिल्ली में आधी रात को लोकतंत्र का पतन
अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में: एक महीने के भीतर पाकिस्तानी कप्तान ने छीना ताज