फेस्टिव सीजन से ठीक पहले, घरेलू उपकरणों की दिग्गज कंपनी Haier ने अपने ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में आयोजित Elevate with Haier इवेंट में कई प्रीमियम होम अप्लायंसेज लॉन्च किए हैं। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस ऐसे उत्पाद पेश किए हैं, जो भारतीय बाजार में अपनी तरह के पहले प्रोडक्ट हैं।
Haier In-Vista: भारत का पहला 5-डोर रेफ्रिजरेटर कंपनी ने 2,59,990 रुपये की कीमत वाला 5-डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। इसमें 5-जोन स्टोरेज और बिल्ट-इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका AI अलर्ट सिस्टम है, जो फ्रिज में रखी किसी भी चीज के एक्सपायर होने पर सचेत कर देता है। इसमें 0 सेंटीमीटर का गैप वाला डिजाइन और बॉटम हीट एक्सचेंज टेक्नोलॉजी दी गई है।
M3 वॉशिंग मशीन: एक साथ धुलेंगे तीन अलग-अलग तरह के कपड़े Haier ने भारत की पहली तीन ड्रम वाली वॉशिंग मशीन (M3 सीरीज) पेश की है। 1.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस मशीन में एक साथ तीन ड्रम चलते हैं, जिससे आप एक ही समय में बच्चों के कपड़े और अपने डेली वियर अलग-अलग धो सकते हैं। इसमें AI मल्टीवॉश फीचर और वाई-फाई कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं।
Mini LED TV: मनोरंजन का नया स्तर कंपनी ने टीवी सेगमेंट में तीन नई सीरीज (M70, M80 और M96) उतारी हैं, जो 43 इंच से लेकर 115 इंच तक के साइज में उपलब्ध हैं।
किचन के लिए आधुनिक समाधान कंपनी ने सर्दियों को देखते हुए Velox स्टोरेज वॉटर हीटर भी पेश किया है, जिसमें 11 सेफ्टी फीचर्स और बैक्टीरिया प्रूफ सिस्टम है। इसकी कीमत 13,990 रुपये से शुरू है। इसके अलावा, 23,000 रुपये की कीमत वाली Halo चिमनी लॉन्च की गई है, जो BLDC मोटर, स्मार्ट स्मोक सेंसिंग और ऑटो-क्लीनिंग फीचर्स से लैस है।
ये सभी प्रोडक्ट्स न केवल डिजाइन के मामले में प्रीमियम हैं, बल्कि इनमें दिए गए AI फीचर्स बिजली की बचत और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए लॉन्च कंज्यूमर्स के घर की जरूरतों को पूरी तरह बदल कर रख देंगे।
*Meet Haier In-Vista, India’s First 5-Door Refrigerator.
— Haier India (@IndiaHaier) October 14, 2026
A seamless blend of sophisticated design and intelligent innovation, crafted to elevate your kitchen and everyday living.
Elevate with Haier.#Haier #HaierInVista #Refrigerator #MoreCreationMorePossibilities pic.twitter.com/epqjYKlC6j
शबीर को वापस लो, वरना भुगतो : पाकिस्तान पर भड़के निगेल फराज, वीजा-फ्लाइट बैन की दी धमकी
शाइना एनसी का राहुल गांधी पर करारा प्रहार: रोहिंग्या और घुसपैठियों के संरक्षक बने हैं विपक्षी दल
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, मैदान पर खिलाड़ियों की नौटंकी ने खींचा ध्यान
क्या दिवाली पर महंगी होगी ऑनलाइन शॉपिंग? 5% GST के वायरल दावे का जानें पूरा सच
चौका समझकर टहलने लगे थे तिलक वर्मा , अजीबोगरीब रन आउट पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
CJP की फंडिंग पर उठा बड़ा सवाल, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के दावे से मचा बवाल
विकसित भारत 2047: दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
नालासोपारा की हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग: 2 की मौत, मची अफरा-तफरी
96% मुस्लिम आबादी वाला अजरबैजान हिजाब विवाद की आग में, तुर्की की एंट्री से बढ़ा तनाव
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजे गए