दिल्ली: राजधानी के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
बाल खींचे और हुई धक्का-मुक्की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिल्ली पुलिस की महिला जवानों और NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई साफ देखी जा सकती है। वीडियो में एक-दूसरे के बाल खींचने और धक्का-मुक्की की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बरता की है।
NSUI का गंभीर आरोप: वोट चोरी के खिलाफ आवाज दबाई जा रही NSUI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संगठन का कहना है कि वे चुनावी अनियमितताओं और वोट चोरी के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
प्रमुख मांग: चुनाव आयुक्त का इस्तीफा इस पूरे विरोध प्रदर्शन का मुख्य केंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। NSUI कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली की जांच हो और जिम्मेदारी तय की जाए। प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी सुरक्षा बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही।
आगे क्या? तीन दिन तक जारी रहेगा विरोध NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि उनका विरोध प्रदर्शन तीन दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, अगर हमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलती है, तो हम कनॉट प्लेस में ही धरना देंगे। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता देखिए। अलका जी @LambaAlka इन्हें न्याय मिले सुनिश्चित करिए। pic.twitter.com/r8K7EmFqFJ
— Awesh Tiwari (@awesh29) October 13, 2026
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस: दीक्षाभूमि में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन ने की अभेद्य तैयारियां
YouTube का नया ‘Ask’ फीचर: अब वीडियो सर्च करना होगा बेहद आसान, बदल जाएगा आपका अनुभव
96% मुस्लिम आबादी वाले देश में हिजाब पर घमासान: स्कूलों में एंट्री बैन होने पर सड़कों पर उतरा गुस्सा
150 साल बाद फिर सुपर अल नीनो का खतरा: विजय देवरकोंडा ने दी संसाधनों को बचाने की चेतावनी
सिर में डंडा, कान का पर्दा फटा : NSUI छात्रों ने पुलिस पर लगाए बर्बरता के खौफनाक आरोप, राहुल गांधी ने भरी हुंकार
क्या भारत में CJP का प्रोटेस्ट अमेरिका से हो रहा स्पॉन्सर्ड? सिंगर मैरी मिलबेन के दावे से मचा हड़कंप
दिव्यांगों को बड़ी राहत: अब जन्म से ही मिलेगी पेंशन, नाम बदलीं सरकारी योजनाएं; कैबिनेट के बड़े फैसले
अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ‘वीआईपी’ की नियुक्ति पर मचा बवाल
सिद्धू मूसेवाला की यादें ताजा: टोरंटो में छोटे भाई ने मारी थापी , गूंज उठे अमर रहे के नारे
BSNL का बड़ा धमाका: 2399 रुपये के प्लान में अब मिलेगी 380 दिनों की वैलिडिटी, जानें ऑफर की आखिरी तारीख