नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच भविष्य के मजबूत रिश्तों की ओर स्पष्ट इशारा किया है। कोलकाता में दुर्गा पूजा के रंग में रंगे नजर आए गोर ने व्यापार, रक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे अहम क्षेत्रों में भारत के महत्व को रेखांकित किया।
मोदी-ट्रंप की बातचीत पर नजर व्यापारिक समझौतों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सर्जियो गोर ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत हुई है। उन्होंने कहा, अगले कुछ दिनों में क्या होता है, इस पर नजर बनाए रखें, बहुत कुछ हो रहा है।
फार्मा और तकनीक में गहराता भरोसा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत को भरोसेमंद पार्टनर बताते हुए राजदूत ने कहा कि अमेरिका अपनी जेनेरिक दवाओं का एक बड़ा हिस्सा भारत से आयात करता है। उन्होंने साफ किया कि यह भारत की फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री पर अमेरिका के अटूट विश्वास का परिणाम है।
रक्षा और निवेश में नई ऊंचाइयां रक्षा सहयोग पर जोर देते हुए गोर ने हालिया सैन्य अभ्यासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, पिछले दो हफ्तों में हमने तरंग शक्ति अभ्यास में 500 से अधिक सैनिकों के साथ साझा अभ्यास किया है। हमने पहली बार भारत की धरती पर F-35 लड़ाकू विमानों की तैनाती की है।
इसके अलावा, निवेश और तकनीक पर बात करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उनकी ब्लैकस्टोन के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। इसका उद्देश्य भारत-अमेरिका के बीच कमर्शियल संबंधों को नई गति देना है, ताकि दोनों देशों को आर्थिक लाभ मिल सके।
कोलकाता में दिखा भारतीय संस्कृति का सम्मान अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान सर्जियो गोर ने दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया और मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने नमन किया। उन्होंने पंडालों की कलाकारी और कोलकाता के लोगों के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि यह शहर भारत में अमेरिकी मिशन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है।
राजदूत ने माना कि आईटी और प्रोडक्शन सेंटर्स के जरिए दोनों देशों की कंपनियां अब एक-दूसरे के बाजार में मिलकर काम कर रही हैं, जो आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर एक बड़ी साझेदारी को जन्म देगा।
*Private investment drives innovation and opens new markets. Great discussion with @Blackstone President and COO Jonathan Gray on opportunities to expand U.S.-India commercial ties and deliver results for both our countries. pic.twitter.com/5pOcdoUyEL
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) October 13, 2026
ओबीसी आरक्षण: मोहन सरकार की बड़ी तैयारी, दिल्ली में मंथन से बढ़ीं सियासी सरगर्मियां
# यूपी में करवट लेगा मौसम: पश्चिमी हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी
उम्र सिर्फ एक आंकड़ा : वर्ल्ड कप 2027 में विराट-रोहित की एंट्री पर BCCI का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार का गंभीर आरोप: बांह खींचकर धकेला, सुरक्षाकर्मियों के धक्के से सीढ़ियों पर गिरीं
क्या राहुल गांधी की राजनीति के लिए सबक हैं चुनावी नतीजे? अमित शाह का तीखा प्रहार
राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को धक्का दिया? वायरल वीडियो पर छिड़ा सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री ने दी सफाई
दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक: सौरव गांगुली और युवराज सिंह की जोड़ी फिर साथ, IPL खिताब की नई उम्मीद!
अंग्रेजी की गलती पड़ी भारी: अभिजीत दीपके हुए ट्रोल, डिग्री पर उठे सवाल
रियाद एयरपोर्ट के आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय को अंतिम विदाई, राजदूत ने परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा
बिग बॉस 20: घर में भारी बवाल, हाथापाई के बाद नकुल धुल पर लटकी निष्कासन की तलवार!