बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
हवाई अड्डे पर भारी हंगामा सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे जब नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनके साथ लमिया मोर्शेद भी मौजूद थीं। विरोध करने वालों की पहचान न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन अवामी लीग के सदस्यों के रूप में हुई है।
लगे गंभीर आरोप: आप आतंकवादी हैं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को यूनुस के सामने खड़े होकर नारेबाजी करते देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने उन पर बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की मौत, लोकतंत्र को खत्म करने और हजारों लोगों को गिरफ्तार कराने का गंभीर आरोप लगाया। एक प्रदर्शनकारी ने सीधा हमला करते हुए उन्हें आतंकवादी तक कह दिया।
जर्मनी दौरा अचानक रद्द इस विवाद के बीच मोहम्मद यूनुस ने अपना बर्लिन दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें 11 से 13 अक्टूबर तक होने वाले वर्ल्ड हेल्थ समिट में शामिल होना था। आधिकारिक तौर पर इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया है।
समिट से हटाया गया नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यूनुस का दौरा केवल स्वास्थ्य कारणों से रद्द नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कई यूरोपीय संगठनों ने उनके समिट में शामिल होने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद आयोजकों ने आनन-फानन में वक्ताओं की सूची से उनका नाम हटा दिया, जिसके बाद उनकी यात्रा रद्द करने की घोषणा की गई।
Muhammad Yunus (in wheelchair), accompanied his top aides, including Lamia Murshed was humiliated at the JFK Airport by members and activists of Awami League. pic.twitter.com/bVlXEFcD1I
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) October 13, 2026
मौनी बाबा बने प्रधानमंत्री को कुर्सी छोड़ने की सलाह, कांग्रेस ने महंगाई पर बोला बड़ा हमला
जंतर-मंतर पर फिर गूंजी इस्तीफे की मांग, CJP के नेता हिरासत में
बॉयफ्रेंड ऋषभ के लिए फूट-फूटकर रोईं श्रेया कालरा, फैंस से की ये भावुक अपील
UPI यूजर्स के लिए राहत: दिवाली तक टला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR), जानें व्यापारियों पर क्या होगा असर
छात्रों की जिद के आगे झुका प्रशासन: दशहरे की छुट्टियों में होने वाली परीक्षाएं टलीं
भारत का स्पष्ट संदेश: शांति के पक्षधर, मगर आतंकवाद से कोई समझौता नहीं
जंगल के राजा-रानी की रॉयल वॉक : गिर नेशनल पार्क से सामने आया शानदार वीडियो
दिल्ली में स्मॉग सीजन से पहले बड़ी तैयारी: 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और AI से लैस मॉनिटरिंग सिस्टम लॉन्च
किशोर दा की सुरमयी विरासत: पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने किया याद, खंडवा के लाल को नमन
विराट-रोहित की वापसी का इंतजार खत्म: जानें कब और किसके खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे ये दिग्गज