जंतर-मंतर का लॉक तोड़कर घुसे CJP नेता, पुलिस ने किया डिटेन; नया सियासी ड्रामा शुरू
News Image

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शनों की सूची से हटाने के सरकारी फैसले के महज 24 घंटे के भीतर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने सुरक्षा घेरे को धता बताते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश किया।

गेट फांदकर दाखिल हुए नेता मंगलवार सुबह CJP के प्रमुख चेहरे सौरव दास और आशुतोष रंका अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे। सरकार द्वारा स्थान को डीनोटिफ़ाई किए जाने के विरोध में उन्होंने लोहे के ऊंचे गेट को फांदकर अंदर कदम रखा। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बल के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई।

10 सेकंड का प्रदर्शन, तुरंत हिरासत गेट के अंदर दाखिल होते ही कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू किए। हालांकि, उनका यह प्रदर्शन 10 सेकंड से भी कम समय तक चला। दिल्ली पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सौरव दास, आशुतोष रंका और उनके अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल से दूर ले गई।

‘विरोध को डीनोटिफाई नहीं किया जा सकता’ हिरासत में लिए जाने के बाद CJP ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर कड़ा हमला बोला। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया, हमने जंतर-मंतर को वापस छीन लिया है। सरकार चाहे तो जंतर-मंतर को हटा सकती है, लेकिन विरोध की आवाज को नहीं दबा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जंतर-मंतर बंद करेगी, तो अब देश का हर कोना जंतर-मंतर बनेगा।

प्रदर्शनों के लिए बदले नियम गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों के बाद दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए अब केवल तीन स्थानों को ही अधिकृत किया गया है: रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और ईस्ट दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड। सरकार के इस कदम को लेकर विपक्ष और विभिन्न संगठनों के बीच भारी नाराजगी है, जिसका नतीजा मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के रूप में सामने आया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रूस-पाकिस्तान की बढ़ती करीबियां: क्या पुतिन के मंत्री का इस्लामाबाद दौरा भारत के लिए खतरे की घंटी है?

Story 1

नवरात्रि 2026: राजकोट में दिखा नारी शक्ति का रौद्र रूप, जीप-बाइक पर सवार 200 महिलाओं ने भांजी तलवारें

Story 1

राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां: कोर्ट फीस से लेकर धुंधले दस्तावेजों तक पर फंसी अर्जी

Story 1

पंजाब में दहला देने वाली वारदात: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

Story 1

पश्चिम एशिया में दहक रहे बारूद के बीच अजीत डोभाल की ईरान के शीर्ष अधिकारी से अहम बातचीत

Story 1

ब्रेकिंग बेड फेम आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन, असल जिंदगी में भी लड़ रहे थे खामोश जंग

Story 1

चलती ट्रेन की खिड़की से लटका चोर, यात्रियों ने दी खौफनाक सजा; वीडियो देख कांप जाएंगे आप

Story 1

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान

Story 1

रणबाली की रिलीज से पहले तिरुमाला पहुंचे विजय-रश्मिका, भगवान के चरणों में झुकाया सिर

Story 1

IND vs WI: क्या हैदराबाद में सीरीज पर कब्जा करेगी टीम इंडिया? जानें चौथे T20 का पूरा शेड्यूल