बिहार के पूर्व मंत्री और जाले के विधायक जीवेश मिश्रा ने नकली दवा मामले में बड़ी राहत मिलने के बाद विपक्षी नेताओं पर जोरदार पलटवार किया है। कोर्ट से बरी होने के बाद उन्होंने उन सभी नेताओं को आड़े हाथों लिया है, जिन्होंने उन पर संगीन आरोप लगाए थे।
विपक्ष पर बरसे जीवेश मिश्रा मिश्रा ने कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत, जन सुराज के प्रशांत किशोर, आरजेडी के तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य और पप्पू यादव का नाम लेते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इन नेताओं ने माफी नहीं मांगी, तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
भ्रामक प्रचार का शिकार बनाया गया विधायक ने याद दिलाया कि जुलाई 2025 में उन्हें नकली दवा कारोबार का तथाकथित सरगना बताकर बदनाम किया गया था। उनका आरोप है कि बिना किसी ठोस जांच के विपक्षी दलों ने चुनाव से पहले उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया। विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य उन्हें सियासी तौर पर नुकसान पहुंचाना और उनकी छवि खराब करना था।
झूठे आरोपों की राजनीति बंद हो मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि सरकार का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति को बिना सबूत बदनाम करने का अधिकार किसे दिया? उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। अब इन नेताओं के पास अपनी गलती मानने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।
जाले की जनता का जताया आभार अपनी जीत का जिक्र करते हुए मिश्रा ने कहा कि तमाम साजिशों और दुष्प्रचार के बावजूद जाले की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार भारी मतों से जिताकर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने 13 हजार से अधिक वोटों से मिली इस बड़ी जीत के लिए क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
हार पर विपक्ष का रवैया पूर्व मंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव हारता है, तो वे तुरंत ईवीएम और चुनाव आयोग पर दोष मढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता का जनादेश स्वीकार करना सीखना चाहिए, न कि निराधार आरोप लगाकर राजनीति करनी चाहिए।
Patna, Bihar: BJP MLA Jivesh Mishra says, After the independence of the country, no one has won continuously for the third time in Jale. And the great people of Jale, setting aside all the propaganda from the Congress Party, Prashant Kishor, RJD, and others, voted with a clear,… pic.twitter.com/t4Eor8wWNm
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
हरिद्वार कुंभ-2027 का बिगुल: सीएम धामी ने लॉन्च किया दिव्य लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने कहा : रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा
न डरा सकते हो, न धमका सकते हो! - राहुल गांधी का मोदी सरकार को दो टूक जवाब
चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर जलने लगी इलेक्ट्रिक गाड़ी; 4 लोगों की दर्दनाक मौत
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: दिग्गज नेता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी, हिंदुत्व के मुद्दे पर खुलकर की बगावत
राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, बीजेपी ने कहा- गुंडागर्दी की हद पार
वड़ा पाव वापस लाओ! स्कूली बच्चे की मासूम जिद पर IAS तुकाराम मुंढे का जवाब हुआ वायरल
रील के लिए मौत से खिलवाड़: झांसी ओवरब्रिज पर चलती बाइक की सीट पर लेटा युवक, वीडियो वायरल
राजस्थान में आज मौसम का मिजाज: इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गिरेगा तापमान
क्या ऑनलाइन शॉपिंग और फूड डिलीवरी होगी महंगी? जानें 5% GST के दावे का पूरा सच