गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस की मुस्तैदी ने एक 24 वर्षीय महिला की जान बचा ली। पति से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आई महिला ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का लाइव वीडियो पोस्ट किया था। मेटा (Meta) द्वारा समय पर अलर्ट दिए जाने के बाद पुलिस ने महज 6 मिनट में महिला तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बचा लिया।
रात 10:16 बजे मिला अलर्ट 11 अक्टूबर की रात महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह छत के पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगाने की कोशिश कर रही थी। इसके साथ उसने लिखा, मां-पापा मुझे माफ कर देना, शायद मेरी पसंद गलत थी। रात 10:16 बजे मेटा ने इसकी सूचना यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को दी।
पुलिस की तत्परता ने बचाया जीवन सूचना मिलते ही मुख्यालय ने गोरखपुर पुलिस को अलर्ट किया। एसपी सिटी निमिष पाटील के निर्देश पर खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह और उनकी टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस की और छह मिनट के भीतर महिला के घर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदा हटाया और महिला को सकुशल नीचे उतारा।
पति से विवाद के कारण थी अवसाद में पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला अपने पति के साथ चल रहे विवाद के कारण गहरे मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग की और उसे मुश्किल समय में अपनों से बात करने की सलाह दी। महिला ने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का भरोसा दिलाया है। परिजनों ने यूपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया है।
मेटा और यूपी पुलिस की मजबूत साझेदारी यूपी पुलिस और मेटा के बीच 2022 से एक विशेष व्यवस्था लागू है। इसके तहत सोशल मीडिया पर खुदकुशी के संकेत मिलने पर कंपनी तुरंत पुलिस को सूचित करती है। इस पहल की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी 2023 से सितंबर 2026 के बीच ऐसी सूचनाओं पर कार्रवाई कर पुलिस 4011 लोगों की जान बचा चुकी है। अपनी इस कार्यप्रणाली के लिए यूपी पुलिस को राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।
*पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 06 मिनट में।
— UP POLICE (@Uppolice) October 12, 2026
गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 11.10.2026 को रात्रि 10:16 बजे यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल… pic.twitter.com/iDLXdXWFSW
राजभवनों में बड़ा फेरबदल: पूर्व सांसद और दिग्गजों को मिली कमान, जानें कौन हैं नए राज्यपाल?
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: फर्जी NOC से लाइसेंस लेने वाले लूथरा ब्रदर्स को मिली जमानत
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां: कोर्ट फीस से लेकर धुंधले दस्तावेजों तक पर फंसी अर्जी
राहुल गांधी पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप: क्या है पूरा मामला?
6 राज्यों में बड़े बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मू ने नियुक्त किए नए राज्यपाल, देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को पीटने वाला आरोपी डेढ़ दिन में रिहा, बाहर आते ही फिर दी धमकी
जंतर-मंतर पर फिर गरमाया माहौल: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
नागपुर में चारे का अकाल टालने का बड़ा फैसला: जिले से बाहर ले जाने पर लगी रोक
रेनशॉ का जलवा: 272 रन ठोक ऑस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर, अफ्रीका को अब चमत्कार की दरकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान