नई दिल्ली: मार्च फॉर डेमोक्रेसी की गूंज के बाद अब विपक्ष ने अपनी रणनीति को और धार देने की तैयारी कर ली है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार शाम को अपने सरकारी आवास पर इंडिया ब्लॉक के सांसदों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और छात्र नेताओं को हाई-टी (जलपान) पर आमंत्रित किया है।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ रणनीति का खुलासा आज शाम 4 बजे 5, सुनहरी बाग रोड स्थित राहुल गांधी के आवास पर यह बैठक अहम मानी जा रही है। जलपान से पहले विपक्षी दल एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी के आरोपों और आगे की कानूनी लड़ाई को लेकर विपक्ष अपना साझा रुख स्पष्ट करेगा।
हम डरने वाले नहीं : राहुल गांधी का तेवर सोमवार को हुए विशाल प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार को यह संदेश मिल चुका है कि भारत की जनता डरने या दबने वाली नहीं है। राहुल ने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सहयोगी दलों और लाखों नागरिकों को धन्यवाद दिया।
सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक तकरार विपक्ष का यह हमला सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर केंद्रित है। सोमवार को कनॉट प्लेस में हुए मार्च में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे दिग्गज नेता एक साथ दिखे थे। विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं।
अगला प्लान क्या है? आज की इस बैठक को केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का मंच माना जा रहा है। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष यह स्पष्ट करेगा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उनका अगला कदम क्या होगा। सरकार पर दबाव बनाने के लिए विपक्ष अब किसी भी स्तर तक जाने के मूड में है।
I’d like to thank every single person who came out today for this protest. I d also like to thank the millions of people who showed support in their own way at 3pm. Thank you to the leaders of INDIA bloc, all the workers of the Congress party and workers of the INDIA bloc.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2026
Today… pic.twitter.com/TZy7SIGBUE
विराट-रोहित की वापसी का इंतजार खत्म: जानें कब और किसके खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे ये दिग्गज
जंतर-मंतर पर सियासत: सलमान खुर्शीद बोले- हम जहां बैठेंगे, वही जंतर-मंतर बन जाएगा
दिल्ली के छात्रों को बड़ी सौगात: CM रेखा गुप्ता का सेवा संकल्प , स्कूल से लेकर ITI तक चमकेगी शिक्षा व्यवस्था
राहुल गांधी पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप: क्या है पूरा मामला?
ये उस बच्चे के लिए अच्छा नहीं है : वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर दिग्गज का बड़ा खुलासा
पनामा में फिर कांपी धरती: 6.1 तीव्रता के भूकंप से सहमा देश, आपातकाल के बीच जारी है तबाही का मंजर
आपदा की मार से कराहती दुनिया: अनिश्चित भविष्य के बीच क्यों याद आ रहा है सेंडाई फ्रेमवर्क ?
वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप: राहुल-अखिलेश समेत 11 दिग्गज पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
तालिबान के हाथों में INSAS नहीं, बेल्जियम की FN FNC राइफल! वायरल तस्वीर से क्यों हुआ भ्रम?
ओवैसी का सियासी धमाका: योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से लड़ने की चुनौती