पनामा सिटी: मध्य अमेरिकी देश पनामा में प्राकृतिक आपदा का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आए भीषण भूकंप के बाद, मंगलवार तड़के पनामा एक बार फिर 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली झटकों से दहल उठा। बार-बार आ रही भूकंपीय गतिविधियों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
भूकंप का केंद्र और तीव्रता राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, ताजा भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। लगातार आ रहे झटकों के कारण देश के कई हिस्सों में दहशत का माहौल है और लोग डर के साए में घर से बाहर रहने को मजबूर हैं।
शुक्रवार की तबाही का जख्म अभी ताजा पनामा अभी बीते शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप की तबाही से उबर भी नहीं पाया है कि नए झटकों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले भूकंप में कोक्ले प्रांत और पनामा सिटी में सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और कई रिहायशी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य भूकंप के बाद अब तक 147 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से कुछ की तीव्रता 6.6 तक रही।
सरकार ने घोषित किया आपातकाल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पनामा सरकार ने शनिवार को देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने राहत और बचाव कार्यों के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया है। सरकारी एजेंसियां राहत सामग्री जुटाने और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। पनामा सिटी के ओमर पार्क सहित कई स्थानों पर राहत सामग्री संकलन केंद्र बनाए गए हैं।
यातायात और बुनियादी ढांचे पर असर भूकंप के कहर का असर देश के बुनियादी ढांचे पर भी पड़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर पनामा में दो मेट्रो लाइनों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। वहीं, प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन भी कुछ समय के लिए ठप हो गया था। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगातार आते झटकों के कारण इमारतों की सुरक्षा जांच एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
फिलहाल, ताजा भूकंप से जान-माल के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
EQ of M: 6.1, On: 13/10/2026 04:50:37 IST, Lat: 7.683 N, Long: 81.405 W, Depth: 10 Km, Location: Panama.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 12, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/Be2CrJhEov
जनता डरने वाली नहीं : राहुल गांधी का सरकार को कड़ा संदेश, INDIA गठबंधन को दी चाय पर दावत
CJI के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा विवाद: केरल कांग्रेस के पोस्ट पर घिरी पार्टी, बचाव में उतरी कांग्रेस
गोरखपुर में भाजपा की चुनावी बिसात: शिक्षक सम्मेलन के जरिए साधी एमएलसी चुनाव की राह
कोलकाता में गरजे शुभेंदु अधिकारी: अब बंगाल को चाहिए ट्रिपल इंजन सरकार
जंतर-मंतर पर फिर गरमाया पारा: पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को लिया हिरासत में
जंतर-मंतर पर फिर गरमाया माहौल: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड जल्द: इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है धमाकेदार वापसी
राहुल गांधी पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप: क्या है पूरा मामला?
6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल: ओम प्रकाश माथुर केरल और आर्लेकर तमिलनाडु भेजे गए
कर्ज से घिरे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, छत तोड़कर ‘देवदूत’ बनी पुलिस ने बचाई जान