लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को हुए दिल्ली चलो मार्च के बाद एक तीखा वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए केंद्र सरकार और RSS को सीधे चुनौती दी है।
कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रदर्शन में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह दिन बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि देश को यह जताना जरूरी था कि भारत की जनता डरने वाली नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, आप हमें मारिए, धमकाइए या डराने की कोशिश कीजिए, हम झुकेंगे नहीं। हम आपकी गुंडागर्दी और लोकतंत्र को कुचलने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
RSS पर तीखा जुबानी हमला राहुल गांधी ने अपने संदेश में RSS पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, परसों जो लोग हमारे युवाओं को पीट रहे थे, वे आज कहां छिपे थे? जब हम सड़क पर थे, तो आप सामने क्यों नहीं आए? आप सिर्फ सत्ता की ताकत के दम पर गुंडागर्दी करना जानते हैं, आपमें सामने आकर मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है।
INDIA गठबंधन की रणनीति पर मंथन प्रदर्शन की सफलता के बाद, राहुल गांधी ने मंगलवार शाम को INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं को चाय पर आमंत्रित किया है। इस बैठक में भविष्य की रणनीति और आंदोलनों की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को कांग्रेस पार्टी एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है, जिसमें आगे के विरोध प्रदर्शनों का खाका सामने रखा जा सकता है।
संविधान बचाने का संकल्प राहुल गांधी ने गठबंधन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल अलग-अलग प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक बड़ा जन आंदोलन है। उन्होंने सिविल सोसाइटी के संगठनों का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा, हम संविधान के हत्यारों और लोकतंत्र को कुचलने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट हैं। हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।
I’d like to thank every single person who came out today for this protest. I d also like to thank the millions of people who showed support in their own way at 3pm. Thank you to the leaders of INDIA bloc, all the workers of the Congress party and workers of the INDIA bloc.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2026
Today… pic.twitter.com/TZy7SIGBUE
प्यार से हिरासत और पूकी जवान: दिल्ली प्रदर्शन का वायरल वीडियो
रील के लिए मौत से खिलवाड़: झांसी ओवरब्रिज पर चलती बाइक की सीट पर लेटा युवक, वीडियो वायरल
सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की बड़ी दस्तक: चुनाव आयोग की प्रक्रिया को दी चुनौती, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
जनता डरने वाली नहीं : राहुल गांधी का सरकार को कड़ा संदेश, INDIA गठबंधन को दी चाय पर दावत
भिलाई में दिखा अग्रवंश का महाकुंभ: शोभायात्रा और सेवा कार्यों के साथ संपन्न हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव
टी20 क्रिकेट का सिक्सर किंग : वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
अर्थशास्त्र का नोबेल 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला सम्मान, आर्थिक नीतियों को मिली नई दिशा
दिल्ली में सियासी घमासान: एक तरफ कांग्रेस मुख्यालय पर BJP का धावा, दूसरी तरफ विपक्ष का वोट संग्राम
CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए मंजूर हुईं सभी याचिकाएं
रेनशॉ का जलवा: 272 रन ठोक ऑस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर, अफ्रीका को अब चमत्कार की दरकार