इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 12 अक्टूबर को अपने भविष्य के रोडमैप को स्पष्ट करते हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने कुल 39 खिलाड़ियों को करार दिया है, जिसमें 30 खिलाड़ियों को मुख्य सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
हेनरी क्रोकोम्बे: बिना अंतरराष्ट्रीय मैच खेले मिला जैकपॉट इस लिस्ट का सबसे चौंकाने वाला नाम तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे का है। इंग्लैंड के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच न खेलने के बावजूद बोर्ड ने उन्हें सीधे 2 साल का एलीट कॉन्ट्रैक्ट दिया है। क्रिकेट जगत में इसे काफी हैरान करने वाला फैसला माना जा रहा है। उनके अलावा जॉर्डन कॉक्स और जैकब बेथेल को भी इस खास सूची में जगह मिली है।
11 खिलाड़ी बने भविष्य के आधार स्तंभ बोर्ड ने एशेज और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए 11 खिलाड़ियों को 30 सितंबर 2028 तक यानी 2 साल का लंबा करार दिया है। इसमें टेस्ट कप्तान जो रूट और लिमिटेड ओवर्स के कप्तान हैरी ब्रूक के अलावा जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और सैम करन जैसे मैच विनर शामिल हैं।
इन दिग्गजों की हुई छुट्टी इस बार की लिस्ट में कुछ बड़े नाम गायब हैं। दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज मार्क वुड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं, खराब फॉर्म के चलते जैक क्रॉली और ल्यूक वुड को भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली है।
1 साल का कॉन्ट्रैक्ट और ओली पोप की वापसी बोर्ड ने 19 खिलाड़ियों को 1 साल का करार दिया है। इसमें खराब दौर से गुजरने के बावजूद उप-कप्तान ओली पोप और स्पिनर शोएब बशीर अपना स्थान बचाने में सफल रहे। वहीं, तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने शानदार वापसी की है। जोस बटलर, फिल साल्ट और आदिल राशिद जैसे दिग्गज भी इस सूची का हिस्सा हैं।
भविष्य के सितारों पर ECB की नजर 9 युवा खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसमें सबसे चर्चित नाम 18 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रियू का है, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। बोर्ड का स्पष्ट उद्देश्य इन युवाओं को तैयार करके इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है।
The expanded playing list includes 30 players on Central Contracts for 2026/27 📝
— England Cricket (@englandcricket) October 12, 2026
Full details here: https://t.co/t8PZMyeLFX pic.twitter.com/FjgnjYqMnQ
शिवराज सिंह चौहान का आक्रोश: आदिवासियों के उजड़े घर देख छलके आंसू, धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री
सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं , इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का तीखा हमला
दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट : जलभराव से थमने वाली है रफ्तार, जानें अगले 5 दिनों का हाल
जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन का केंद्र: दिल्ली पुलिस ने बदली प्रोटेस्ट की जगह, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस
एला उन्नारू हैदराबाद? ईशान किशन ने तेलुगु बोलकर फैंस का दिल जीता
सीजेआई ने ठुकराया मुलाकात का प्रस्ताव, फिर भी सड़क पर उतरे राहुल गांधी; न्याय के लिए मार्च शुरू
बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, माही विज हुईं नॉमिनेट
दिल्ली पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हुआ प्रदर्शनकारी: देखें Gen Z की गजब फुर्ती का वायरल वीडियो
दिल्ली हाईकोर्ट: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ वकीलों ने हाथ में ली संविधान की किताब
90 डिग्री मुड़ेगी गन, दीवार के पीछे से होगा गेम ओवर : भारतीय सेना का नया त्रिकाल अब बनेगा आतंकवादियों का काल