बुधनी में प्रशासनिक बुलडोजर का कहर मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोस्मी गांव में वन विभाग की कार्रवाई ने एक बड़ा सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है। विभाग ने 12 आदिवासी परिवारों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। यह इलाका केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा का हिस्सा है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
अधिकारियों की बर्बरता पर छलका दर्द कार्रवाई की खबर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों की बदहाली देखकर पूर्व मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और भावुक होकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, मेरे संसदीय क्षेत्र में आज जुल्म की सारी हदें पार हो गई हैं। जो बच्चे सुबह तक खेल रहे थे, आज वे खुले आसमान के नीचे बिलख रहे हैं।
सिर्फ घर ही नहीं, फसलें भी कीं तबाह शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए बताया कि वन विभाग की टीम ने केवल मकान नहीं तोड़े, बल्कि किसानों की खड़ी फसलें भी पूरी तरह रौंद दीं। खेतों में बने कुओं को मिट्टी से पाट दिया गया। उन्होंने इसे इंसानियत से खाली और बेरहमी की इंतहा करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जालिमों को बख्शा नहीं जाएगा।
पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का संकल्प केंद्रीय मंत्री ने मौके से ही मुख्य सचिव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से फोन पर बात की और नाराजगी जताई। उन्होंने ऐलान किया कि इन परिवारों के मकान फिर से बनवाए जाएंगे। जब तक रहने की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनके रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने पुरजोर तरीके से उठाने का वादा किया है।
वन विभाग का तर्क और राजनीतिक खींचतान दूसरी ओर, वन विभाग ने अपनी सफाई में कहा है कि यह जमीन 2021 के सरकारी प्लांटेशन की है। विभाग के अनुसार, यहां अवैध रूप से अतिक्रमण कर झोपड़ियां बनाई गई थीं और खेती की जा रही थी, जिसे पूर्व नोटिस देने के बाद हटाया गया है।
वहीं, इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि भाजपा की आपसी खींचतान का खामियाजा गरीब आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल, शिवराज सिंह चौहान का यह कड़ा रुख प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
*#WATCH | Sehore, Madhya Pradesh | Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, My constituency has witnessed the height of oppression and the extreme limit of injustice. Homes that were thriving until this morning—where the joyful sounds of children once echoed—are now filled with… pic.twitter.com/1t6g8HMRbZ
— ANI (@ANI) October 11, 2026
दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट : जलभराव से थमने वाली है रफ्तार, जानें अगले 5 दिनों का हाल
तू छक्का मार, मैं विकेट उखाड़ूंगा : छक्का खाते ही खूंखार हो जाते हैं नमन धीर, अगली ही गेंद पर बल्लेबाज आउट
खैबर पख्तूनख्वा में भड़की आग: गवर्नर हाउस फूंका, इमरजेंसी के बाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात
चॉकलेट के लिए मां के खिलाफ FIR कराने पहुंचा 3 साल का बच्चा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
जंतर-मंतर पर आर-पार की लड़ाई! CJP ने दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
विराट कोहली से सीखा स्पिन का गुरुमंत्र , कंगारू बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ मचाया कोहराम
टीम में लीडर जैसा कुछ नहीं : अर्शदीप सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच बनकर खोला जीत का राज
रियाद एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने, 13 लोगों की मौत
दिल्ली के छात्रों को बड़ी सौगात: CM रेखा गुप्ता का सेवा संकल्प , स्कूल से लेकर ITI तक चमकेगी शिक्षा व्यवस्था
मराठी सिनेमा और लावणी जगत को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेत्री मधु कांबीकर का 73 वर्ष की आयु में निधन