पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत में राजनीतिक अस्थिरता ने हिंसक रूप ले लिया है। संघीय सरकार द्वारा प्रांत में गवर्नर रूल (आपातकाल) लगाने के फैसले के बाद पीटीआई (PTI) कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है।
गवर्नर हाउस में लगी भीषण आग तनाव के बीच गवर्नर हाउस में आगजनी की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐतिहासिक इमारत लपटों में घिरी नजर आ रही है। हालांकि, आगजनी से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन यह घटना क्षेत्र की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाती है।
इमरजेंसी और पीटीआई सरकार का निलंबन संघीय सरकार के इमरजेंसी लगाने के फैसले के साथ ही इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर आए। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई शहरों में गोलाबारी की खबरें भी सामने आई हैं।
गिरफ्तारी और कार्रवाई का दौर सुरक्षा बलों ने पीटीआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वाबी से 59 और खैबर जिले से 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद अकबर को हिरासत में ले लिया गया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्वाबी में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हाउस अरेस्ट पूर्व मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने दावा किया है कि उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया गया है। वहीं, पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की गिरफ्तारी पर पीटीआई ने कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी ने इसे राजनीतिक उत्पीड़न और लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।
विपक्ष का तीखा विरोध शहबाज शरीफ सरकार के इस कदम का विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध किया है। तहरीक-ए-तहफुज आयिन-ए-पाकिस्तान (TTAP) ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए इसे अदालतों और सार्वजनिक मंचों पर चुनौती देने का ऐलान किया है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह निर्णय चुनी हुई प्रांतीय सरकार को कमजोर करने की एक खतरनाक साजिश है।
Major clashes have erupted between Imran Khan s PTI supporters and riot police in Peshawar, as Pakistan s political crisis deepens.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) October 12, 2026
The unrest follows yesterday s dramatic developments in Khyber Pakhtunkhwa, where Pakistan s federal government imposed governor s rule and…
सूरत से पलायन: बंधुआ मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का गांव चलो आंदोलन, खाली हो रहे कारखाने
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का घातक हमला: धमाके में भारतीय समेत 12 की मौत, मची अफरा-तफरी
चौका समझकर मनाने लगे जश्न, फिर शर्मनाक तरीके से रन आउट हुए तिलक वर्मा
नाम ही काफी है : शिवाजी पार्क में आदित्य ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन , पुलिस हिरासत पर मचा बवाल
आई क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए अक्षय कुमार, क्या सब ठीक है? फैंस की बढ़ी चिंता
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का अलर्ट: अगले कुछ घंटों में भीगेंगे शहर, जानें 17 अक्टूबर तक का हाल
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक: छक्का पड़ते ही हथियार बन जाते हैं नमन धीर, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश
पन्ना: सनातन हिंदू एकता यात्रा में मुस्लिम समुदाय ने दिखाया भाईचारा, धीरेंद्र शास्त्री का किया भव्य स्वागत
नेपाल का हिमालयी संकट: अगस्त की तबाही के बाद अब बूढ़ी गंडकी का कहर, फिर मचा भूचाल
हिमाचल: नातिन के स्वागत में नाना ने रचाया इतिहास, बैंड-बाजे और रथ पर निकाली शाही सवारी