नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों का ऐतिहासिक केंद्र रहा जंतर-मंतर अब प्रोटेस्ट साइट की सूची से बाहर हो गया है। गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे प्रदर्शन स्थल के रूप में मिली अधिसूचना को रद्द कर दिया है।
क्या हैं नए नियम? प्रशासन ने अब प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए हैं। अब विरोध प्रदर्शन केवल रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान में ही किए जा सकेंगे। इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए पुलिस जल्द ही संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी करेगी।
आशुतोष रांका की तीखी प्रतिक्रिया इस फैसले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, क्यों न माउंट एवरेस्ट को ही विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह घोषित कर दिया जाए?
अब देश का हर कोना बनेगा जंतर-मंतर आशुतोष रांका ने साफ किया है कि वे इस फैसले से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, अब पूरे देश में हर शहर और हर कोना जंतर-मंतर बनेगा। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।
रांका ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी पूरी तरह से डरे हुए हैं और उन्होंने पूरे सिस्टम का मजाक बना दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन करने पर अड़े रहेंगे।
क्यों लिया गया यह फैसला? यह बदलाव 28 अप्रैल 2022 को जारी पिछले स्थायी आदेश में संशोधन के रूप में किया गया है। सीजेपी नेताओं के संसद मार्ग थाने जाकर प्रदर्शन की अनुमति मांगने के ठीक बाद यह कदम उठाया गया है, जिसे विपक्षी खेमों में विरोध की आवाजों को दबाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
Delhi: On Jantar Mantar being de-notified as a designated protest site, CJP Co-Convenor Ashutosh Ranka says, ...A designated protest site that has been such a historic protest site for so many years—you have closed that designated site. So now every city, every corner across the… pic.twitter.com/zEnB3rtsew
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
न्यूजीलैंड दौरे से पहले रवींद्र जडेजा का विस्फोट , रणजी ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक
हिमाचल: नातिन के स्वागत में नाना ने रचाया इतिहास, बैंड-बाजे और रथ पर निकाली शाही सवारी
दिल्ली अलर्ट: आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद, 30 मुख्य रास्तों पर भारी ट्रैफिक डायवर्जन
सूरत से पलायन: बंधुआ मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का गांव चलो आंदोलन, खाली हो रहे कारखाने
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई: सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे राहुल गांधी
रियाद एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल का तांडव: मची भगदड़, हैदराबाद के एक समेत 13 लोगों की मौत
180 Kmph की रफ्तार से दौड़ी नई वंदे भारत: रेलवे ने रचा इतिहास, जानें क्या हैं इसकी खासियतें
दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट : जलभराव से थमने वाली है रफ्तार, जानें अगले 5 दिनों का हाल
राजस्थान: बीच चौराहे वकील को जड़ा थप्पड़, बवाल के बाद महिला DSP ने मांगी माफी
उन पर उंगली उठाई जा सकती है... , भारत से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप का बड़ा बयान