चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। राज्य के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने 24 घंटों के भीतर देश के दो बड़े धुरंधर नेताओं से मुलाकात कर सबको चौंका दिया है। एक तरफ राहुल गांधी के साथ बंद कमरे में चर्चा, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सार्वजनिक मंच पर दिखती केमिस्ट्री।
राहुल के साथ ‘लंच डिप्लोमेसी’ 10 अक्टूबर को राहुल गांधी जब चेन्नई पहुंचे, तो सीएम विजय ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक राजनीतिक मुद्दों पर गहन बातचीत हुई। यह बैठक इसलिए भी खास थी क्योंकि यह प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले हुई थी।
मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ और तवज्जो रविवार को जब पीएम मोदी चेन्नई पहुंचे, तो मंच पर नजारा कुछ अलग ही था। पीएम ने मेट्रो के उद्घाटन से लेकर 13,000 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास तक, हर कदम पर विजय को विशेष तवज्जो दी। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से विजय का हाथ पकड़कर शिलालेखों का अनावरण किया, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
विकास की नई इबारत और संकेतों की राजनीति प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में साफ संकेत दिए। उन्होंने कहा, सरकारें बदलती रहीं, लेकिन मेरा संकल्प तमिलनाडु का विकास है। अब हम मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम के इस बयान को बीजेपी और टीवीके के बीच बढ़ती नजदीकियो के तौर पर देखा जा रहा है।
विजय का आक्रामक रुख पीएम के सामने विजय भी पीछे नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने पहली बार अंग्रेजी में भाषण देते हुए राज्य के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और नदी जोड़ो परियोजना पर अपनी बात रखी। उन्होंने बुलेट ट्रेन जैसे तोहफों के लिए पीएम का आभार जताते हुए भविष्य की जरूरतों को मजबूती से उनके सामने रखा।
क्या एनडीए की ओर बढ़ रहे हैं विजय? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी के लिए टीवीके के साथ गठबंधन करना अब एक आसान विकल्प हो सकता है। डीएमके के साथ वैचारिक मतभेदों के चलते बीजेपी के पास टीवीके ही एक ऐसा मजबूत आधार दिख रहा है, जिसके साथ वह तमिलनाडु में अपनी जमीन तलाश सकती है।
अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी तमिलनाडु में कमजोर नजर आ रही थी। ऐसे में पीएम मोदी की यह ‘दोस्ती का हाथ’ एक बड़े मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि राहुल गांधी से मिली ‘सीख’ और मोदी से मिले ‘सहयोग’ के बीच मुख्यमंत्री विजय अपनी राजनीति का ऊंट किस करवट बैठाते हैं।
மாண்புமிகு இந்தியப் பிரதமர் திரு. நரேந்திர மோடி அவர்கள் இன்று (11.10.2026) சென்னை, இந்திய தொழில்நுட்பக் கழக வளாகத்தில் நடைபெற்ற விழாவில், மாண்புமிகு தமிழ்நாடு ஆளுநர் திரு. ராஜேந்திர விஸ்வநாத் அர்லேகர் அவர்கள் மற்றும் மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர் திரு. ச.ஜோசப் விஜய் அவர்கள்… pic.twitter.com/yu0pEDCQSn
— CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) October 11, 2026
मर्यादा का पाठ: मुरली मनोहर जोशी का विरोध प्रदर्शनों पर दो टूक, सीमा में रहकर ही करें सब कुछ
दिल्ली में मौसम का रेड अलर्ट : भारी बारिश और तूफानी हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 उड़ानें प्रभावित
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का घातक हमला: सीसीटीवी में कैद हुई तबाही
नेपाल का हिमालयी संकट: अगस्त की तबाही के बाद अब बूढ़ी गंडकी का कहर, फिर मचा भूचाल
CJI का विपक्ष को बड़ा झटका: राहुल-खरगे की मुलाकात की अर्जी खारिज, सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बढ़ी मुश्किलें
प्यार, बेवफाई और खूनी साजिश: 2 साल के अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की पटकथा
रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल का कहर: उमराह यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार, VIDEO में कैद खौफनाक मंजर
रूस-यूक्रेन युद्ध में एनर्जी सीजफायर का ऐलान: ट्रंप के दावे से दुनिया हैरान
दिल्ली-NCR में मौसम का तांडव: भारी बारिश और तूफान का रेड अलर्ट जारी
क्या झूठ बोल रहे थे अभिजीत दिपके? दादी के निधन पर दिल्ली पुलिस ने जारी किया सच दिखाने वाला वीडियो