रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव में शनिवार शाम 29 वर्षीय नवजोत सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वॉशिंग सेंटर पर बैठे युवक को कार से खींचकर निकाला और गोलियों से भून दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दो हमलावर कार से वॉशिंग सेंटर पहुंचे। उन्होंने नवजोत को दुकान से बाहर खींचा, पहले मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोलियां लगने से नवजोत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसे देखकर पीड़ित मां जगदीश कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल घटना के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो सेंटर का वाई-फाई बंद मिला। इसे लेकर परिजनों ने मिलीभगत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डॉग स्क्वायड की मदद से सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।
प्रेम विवाह और पुराना विवाद बना चर्चा का विषय मामले की जांच कर रही पुलिस अब नवजोत की निजी जिंदगी के पन्नों को भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, नवजोत का अतीत विवादों से भरा रहा है। करीब तीन साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत के मामले में वह जेल भी जा चुका था।
जमानत पर बाहर आने के बाद, नवजोत के बारे में चर्चा है कि उसने रिश्ते में अपनी दादी लगने वाली और उम्र में करीब 16-17 साल बड़ी एक विधवा महिला से प्रेम विवाह किया था। यह महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।
पुलिस की जांच जारी क्या यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर नवजोत के विवादास्पद रिश्तों के कारण हुई? पुलिस फिलहाल किसी भी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारी सभी पहलुओं पर बारीकी से काम कर रहे हैं। हमलावरों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जा सके।
Live Murder...
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) October 11, 2026
रामपुर : वॉशिंग हब संचालक नवजोत सिंह अपने दुकान पर थे, तभी एक कार से 2 हमलवार आये और नवजोत को दुकान से बाहर खींच लाए पहले थप्पड़-थप्पड़ मारा, फिर उसके बाद बंदूक निकाली और नवजोत और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार हो।
यह सब उत्तर प्रदेश का हाल है। थाना मिलक… pic.twitter.com/osLbUU7RRX
राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के साथ दिल्ली पुलिस की कथित मारपीट, CPM ने लगाया गंभीर आरोप
दिल्ली में तानाशाही के खिलाफ CJP का हल्ला बोल: कई नेता हिरासत में, जारी रहेगा प्रदर्शन
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: तीसरे टी20 में तिलक वर्मा की बचकाना गलती, भारत का बड़ा स्कोर बनाने का सपना टूटा
रात के 3.30 बजे माता-पिता को जगाओ , दादी की मौत पर दिल्ली पुलिस और अभिजीत दीपके के बीच छिड़ा विवाद
यूपी कांग्रेस में बवाल: आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में भिड़े समर्थक, अजय राय को मनाने में पसीने छूटे
बस्ती: स्कूल ड्रेस में छात्र की फिल्मी तरीके से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में
हिटलर वाले बयान पर बवाल: केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही
रामपुर में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या: दुकान पर बैठे युवक को बरसाईं गोलियां, CCTV फुटेज से खुली सनसनी
रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय की मौत, एस जयशंकर ने जताया दुख
IAS से इस्तीफे के बाद मिर्जापुर में दिव्या मित्तल का ग्रैंड वेलकम: क्या राजनीति में एंट्री की है तैयारी?