नागपुर: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी दादी के निधन के बाद दिल्ली पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नागपुर पहुँचने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुलिस पर संवेदनहीनता और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
फोन देने से किया इनकार अभिजीत ने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें उनकी दादी के निधन की सूचना दी, तो उन्होंने अपने कजिन को फोन करने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा, मैंने पुलिस से केवल 2 मिनट के लिए फोन मांगा था ताकि कजिन का नंबर निकाल सकूं, लेकिन उन्होंने मुझे फोन नहीं दिया। मुझे अपने वकील से बात करने का अधिकार था, लेकिन उस पर भी रोक लगा दी गई।
रात 3.30 बजे का अजीब फरमान अभिजीत ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस ने रात 3.30 बजे उन्हें अपने माता-पिता को फोन करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने आरोप लगाया, पुलिस चाहती थी कि मैं बुजुर्ग मां-बाप को आधी रात में जगाकर बताऊं कि मैं गिरफ्तार हो चुका हूं। वे पहले से ही दादी की मौत के सदमे में थे। यह वर्दी में छिपे गुंडों का काम है।
दिल्ली पुलिस का अपना पक्ष दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस की डीसीपी (पीआरओ) नेहा यादव ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई और अभिजीत को हर संभव मदद, जैसे फ्लाइट या फोन कॉल की पेशकश की थी। डीसीपी के अनुसार, अभिजीत ने खुद अपने माता-पिता से बात करने से मना किया था।
क्यों हिरासत में लिए गए थे अभिजीत? दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपथ पर प्रस्तावित धरने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि अतीत में अभिजीत के समूह ने नियमों का उल्लंघन किया था। डीसीपी ने कहा, पिछले प्रदर्शनों में हुई पत्थरबाजी और हिंसा के इतिहास को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 133 लागू की गई थी, जिसके चलते उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया।
आर-पार की लड़ाई का ऐलान अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि वे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैंने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है। मैं अमित शाह और मोदी सरकार की तानाशाही से डरने वाला नहीं हूं। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे और इस तानाशाही का अंत करके रहेंगे।
बता दें कि हालिया प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस ने 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं और अभिजीत के समर्थकों पर पुलिसकर्मियों पर हमले का भी आरोप है।
*#WATCH | Nagpur | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, The Delhi Police came and told me that my grandmother had died. I then asked the Delhi Police to let me call my cousin who lives in the village; I requested them to bring my phone for just two minutes.… https://t.co/GClotV2OUh pic.twitter.com/zyLWWXvyqK
— ANI (@ANI) October 11, 2026
तमिलनाडु के मंच से CM विजय की PM मोदी से 6 बड़ी मांगें: मेट्रो से लेकर नदियों को जोड़ने तक, जानें क्या-क्या कहा?
नेपाल में जल प्रलय: बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ में बहे 35 से ज्यादा घर, तबाही का मंजर
इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज हार का किया सुखद अंत
यूपी बीजेपी को करारा झटका: दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ
2027 में भाजपाइयों की विदाई तय: अखिलेश यादव का सत्ता परिवर्तन का बड़ा ऐलान
लग्जरी डेट, गंजापन और 1 लाख का बिल: डेट के बाद पैसे वापसी की मांग ने छेड़ी बहस
रणजी ट्रॉफी में भारतीय दिग्गजों का फ्लॉप शो: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले जायसवाल और राहुल की खराब शुरुआत
क्या झूठ बोल रहे थे अभिजीत दिपके? दादी के निधन पर दिल्ली पुलिस ने जारी किया सच दिखाने वाला वीडियो
अयोध्या के रण में आमने-सामने योगी और अखिलेश: क्या राम नगरी तय करेगी यूपी की अगली सरकार?
IND vs WI: अभिषेक शर्मा का धमाका, 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे; भारत का 5वां विकेट गिरा