लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए एक विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा कर सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस वीडियो में कुछ युवक लड़कियों के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये युवक उत्तर प्रदेश, विशेषकर गाजियाबाद इलाके के रहने वाले हैं।
वीडियो से मचा सियासी बवाल अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, देश की राजधानी, शर्म से हुई पानी-पानी! ये है भाजपाई नारी वंदन का सच। निंदनीय! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं, क्या उन्हें यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा है?
बीजेपी ने किया पलटवार अखिलेश के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर यूपी को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, अखिलेश को अब आरोपियों की जाति और मजहब के बाद क्षेत्र भी दिखाई देने लगा है। वे यूपी के युवाओं का अपमान कर रहे हैं और प्रदेश की छवि खराब कर रहे हैं।
बीजेपी ने सपा के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए कहा कि जिस पार्टी का सिद्धांत लड़के हैं, गलती हो जाती है रहा हो, उसे महिलाओं की सुरक्षा पर बात करना शोभा नहीं देता।
दिल्ली की सड़कों पर अफरा-तफरी यह वायरल वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य दलों के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे थे। प्रदर्शन के दौरान भारी गहमा-गहमी रही, कई स्थानों पर बैरिकेडिंग तोड़ी गई और दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों व सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
फिलहाल, इस वीडियो और अखिलेश यादव के दावे ने यूपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, जहां विपक्ष इसे भाजपा की विफलता बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे यूपी का अपमान मानकर अखिलेश पर हमलावर है।
*देश की राजधानी, शर्म से हुई पानी-पानी!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 11, 2026
ये है भाजपाई ‘नारी वंदन’ का सच।
निंदनीय! pic.twitter.com/V201CyzWlH
2027 में सिनेमाघरों में गूंजेगा जय माता दी : महाकाव्य महादेवी आदिशक्ति का फर्स्ट लुक जारी
चेन्नई को मिली 13 हजार करोड़ की सौगात: मेट्रो से लेकर हाईवे तक, जानें पीएम मोदी के दौरे की खास बातें
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: मेट्रो, इंटरनेट और लोगों की आवाजाही पर बड़ा आदेश
बिग बॉस 20: सलमान खान का फूटा गुस्सा, यंग और स्काउट को लगाई क्लास, बोले- बाहर क्या कांड किए हैं?
CEC का इस्तीफा नहीं, तब तक नहीं रुकेंगे : CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
चेन्नई में पीएम मोदी का मेगा शो: सीएम विजय के साथ मेट्रो की सवारी, तमिलनाडु को 13 हजार करोड़ का तोहफा
पहला पास परगट को ही दूंगा... रंधावा ने भरी हुंकार, कांग्रेस का 2027 का रोडमैप तैयार
नेपाल में बूढ़ी गंडकी का तांडव: 3 पुल बहे, कई गांव बाढ़ की चपेट में; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी! : गिरफ्तारियों पर भड़के सोनम वांगचुक, सरकार को दी चेतावनी