नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में हलचल तेज हो गई है। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी खींचतान चरम पर है। शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा।
यंग डीएसए और स्काउट पर बरसे सलमान शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स यंग डीएसए और स्काउट पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने सीधे शब्दों में पूछा कि वे शो में काटने और पीटने की धमकियां क्यों दे रहे हैं।
सलमान ने कड़े लहजे में सवाल किया, क्या आप लोग बाहर से कोई बहुत बड़े कांड करके आए हैं जो घर के अंदर ऐसी बातें कर रहे हैं? जब स्काउट ने सफाई देने की कोशिश की, तो सलमान का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया।
बुली करने वालों की ली खबर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के बर्ताव पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग स्कूल के दिनों में खुद बुली हुए थे और वहां अपना दम नहीं दिखा पाए, वे अब बिग बॉस के घर में आकर अपना भड़ास निकाल रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना बात के किसी को पोक करना या कुछ भी अनाप-शनाप बोल देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सलमान का यह कड़ा रुख इशारा दे रहा है कि इस हफ्ते घर में गलत व्यवहार करने वालों की खैर नहीं है।
मनीष गोयल की धमाकेदार एंट्री वीकेंड का वार में केवल डांट-फटकार ही नहीं, बल्कि रोमांच का तड़का भी लगा है। टीवी अभिनेता मनीष गोयल ने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में धमाकेदार एंट्री की है। मनीष के आने से पुराने कंटेस्टेंट्स के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
बदलेगा गेम का समीकरण मनीष गोयल की एंट्री से घर में गेम का पूरा समीकरण बदलने की उम्मीद है। वहीं, चर्चा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिट्ठू डॉन यानी नकुल धुल भी जल्द घर में दस्तक दे सकते हैं। अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी और रीति तिवारी शो से बाहर हो चुके हैं। देखना यह होगा कि वाइल्ड कार्ड के आने से घर का माहौल कितना बदलता है।
Salman ne uthaye #YungDSA aur #ScoutOP ke behaviour par sawaal!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 10, 2026
Catch #BiggBoss20’s #WeekendKaVaar at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTV. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/b10JPMS4uU
बांग्लादेशी तख्तापलट के मास्टरमाइंड नाहिद इस्लाम का भारत पर बयान , उमर-शरजील को बताया हीरो
जंतर-मंतर पर आज फिर सीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट और पाबंदियां
लद्दाख के सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करूंगा अनशन
दादी की अर्थी लेकर बेटे का इंतज़ार, दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके के परिजन
कहाँ हैं CJP के तीन नेता? विमान से उतार पुलिस ने उठाया, 12 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं
दिल्ली में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी के बाद सियासी उबाल, सोमवार को इंडिया गठबंधन का बड़ा दांव
वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को बताया अपना प्रतिबिंब , पहली गेंद से प्रहार की नीति पर कही बड़ी बात
मणिपुर में फिर दहला राज्य: हिंसा में 5 की मौत, घरों और दुकानों को बनाया आग का निशाना
अब पेंशन की टेंशन खत्म: PhonePe और BHIM ऐप से सिर्फ 3 स्टेप्स में खुलवाएं NPS अकाउंट
हिरासत से छूटते ही इमरान खान का जय हिंद , मुंबई में हाई-वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल