समाजवादी पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर पैपराजी के साथ अपने तीखे व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जर्नलिस्ट ने जया बच्चन को करारा जवाब दिया है।
क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ कहीं जाती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं, जया बच्चन हमेशा की तरह उन्हें गुस्से में घूरने लगती हैं। उनके इसी आक्रामक रवैये पर जर्नलिस्ट ने तंज कसते हुए कहा, मैडम, घूर काहे रही हो? आप अमिताभ बच्चन की वाइफ हो इसलिए फोटो लिया है। ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना, हमें नहीं।
तमाशबीन बनीं श्वेता बच्चन जर्नलिस्ट की यह बात सुनकर वहां का माहौल बदल गया। अपनी मां के गुस्से को बढ़ता देख बेटी श्वेता बच्चन तुरंत हरकत में आईं। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए अपनी मां को वहां से आगे ले जाने की कोशिश की। इस पर भी जर्नलिस्ट ने तंज कसते हुए कहा, हां, ले जाओ मैडम इन्हें!
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग जर्नलिस्ट के साहस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे जया बच्चन के लिए एक सबक मान रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कब का है, लेकिन इसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं।
विवादों से पुराना नाता जया बच्चन का यह पहला मौका नहीं है जब वे मीडिया के साथ उलझी हैं। हाल ही में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे जर्नलिस्ट का माइक झटकती हुई नजर आई थीं। अपने इस स्वभाव की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।
This is hilarious..🤣
— Sagar STORM🔳 (@AlexAllone1) October 8, 2026
Jaya Bacchan stared at journalist with anger.
But journalist said, Madam, ghur kaahe rhi ho, aap Amitabh Bachchan ki wife ho isiliye photo liya.. Ye aankhe Amitabh Bachchan ko dikhaana Hume nhi. 😆 pic.twitter.com/Qry0cBRCXb
मौत को करीब से देखा: बेलापुर रोड पर ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवती की फुर्ती ने बचाई जान
पासकोड जल्दी बताओ वरना... : iPhone चोरी के बाद चोर की अजीब डिमांड का वीडियो वायरल
गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमेगा आंदोलन: अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान, सामने आया अभिजीत दीपके का प्री-रिकॉर्डेड वीडियो
डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन: राजनांदगांव में जुबिन नौटियाल बिखेरेंगे सुरों का जादू, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : कैब ड्राइवर से भिड़ी महिला, वीडियो देख लोग हैरान
दिल्ली बना किला : शशि थरूर का मोदी सरकार पर हमला, कहा- लाठियां नहीं, जवाब दें
झूठ फैलाना बंद करो : UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर आईना दिखाया
अंगूर खट्टे हैं : राहुल गांधी पर कंगना रनौत का तीखा प्रहार, विरोध प्रदर्शन को बताया साजिश
जंतर-मंतर पर बवाल: अरविंद केजरीवाल हिरासत में, बोले- यह इमरजेंसी से भी बदतर
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर