दिल्ली/नई दिल्ली: कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में तनाव का माहौल है। सीजेपी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद अब संगठन ने अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। संगठन ने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन अब और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
अभिजीत का बैकअप प्लान आया सामने गिरफ्तारी से पहले ही अभिजीत दीपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो तैयार कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपके ने कहा, अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव और आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि अब आंदोलन की पूरी कमान अजिंक्य शिंदे के हाथों में होगी।
सीजेपी का प्रशासन पर बड़ा आरोप सीजेपी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि आईजीआई एयरपोर्ट से हिरासत में लेने के बाद से अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका का किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। संगठन ने दावा किया है कि उन्हें उनके वकीलों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
दिल्ली बनी छावनी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं। राजधानी की ओर आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है और कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हैं। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की सीमाओं पर ही रोकें।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज इस विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी उबाल है। अखिलेश यादव ने युवाओं को रोकने को सरकार की बड़ी भूल बताया है, वहीं जयराम रमेश ने तीखा वार करते हुए कहा कि सरकार यूथ प्रोटेस्ट से घबराकर दिल्ली को छावनी में तब्दील कर रही है। अब सबकी निगाहें जंतर-मंतर पर हैं, जहां अजिंक्य शिंदे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन की अगली रणनीति तय होगी।
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में संस्थापक, अब अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान
दिल्ली अलर्ट: विरोध प्रदर्शन से थमी राजधानी, मेट्रो-बाजार और इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां
जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 100 अधिकारियों का तबादला, नई पोस्टिंग की सूची जारी
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक क्यों? दिल्ली पुलिस ने गिनाईं सुरक्षा और नियमों से जुड़ी ये गंभीर वजहें
तुर्कमेनिस्तान में पुतिन और पेजेशकियन की अहम मुलाकात, क्या मिडिल ईस्ट की आग बुझा पाएगा रूस?
CJP प्रदर्शन: बर्दाश्त करो या बदलो , दिल्ली कूच से पहले अभिजीत दीपके का ललकार
फ्लाइट के अंदर ही गिरफ्तार हुए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, बोले- मुझे गिरफ्तार कर लो
जंतर-मंतर से दूर, चेन्नई में छात्रों के बीच राहुल गांधी: क्या है विपक्षी रणनीति?
आपके हाथ में नहीं होता... : टीम इंडिया की हार पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार
बॉलीवुड की चकाचौंध पर फिदा हुए जापानी राजदूत, फिल्म सिटी का लिया जायजा