दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया।
प्लान-B के तहत अजिंक्य शिंदे कमान संभालेंगे गिरफ्तारी की आशंका को भांपते हुए अभिजीत दीपके ने शुक्रवार रात ही एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इस वीडियो में उन्होंने प्रदर्शन की कमान पार्टी के ऑर्गेनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे को सौंपने की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार, जब तक उनके मुख्य नेता हिरासत में हैं, तब तक अजिंक्य शिंदे ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
पुलिस ने तीनों नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर रखा सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों नेताओं को अलग-अलग जगहों पर रखा है। अभिजीत दीपके को गुरुग्राम, आशुतोष रांका को द्वारका और सौरभ दास को दिल्ली के एक अन्य स्थान पर ले जाया गया है। आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतज़ार है।
ध्रुव राठी सहित कई हिरासत में प्रदर्शन को विफल करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। खबरों के अनुसार, केवल CJP नेता ही नहीं, बल्कि जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया गया है। वहीं, जंतर-मंतर पर पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे वकीलों को भी पुलिस ने बसों में भरकर डिटेन कर लिया है।
CJP का आरोप: अधिकारों का उल्लंघन पार्टी ने इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की पूर्व-नियोजित साजिश करार दिया है। CJP का कहना है कि यह स्वतंत्र आवाजाही के अधिकार का हनन है। उन्होंने अपने नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि गिरफ्तारियों से चुनावी धांधली और मतदाता सूची (SIR) से जुड़े उनके सवालों का आंदोलन कमजोर नहीं होगा।
क्या है प्रदर्शन का मुख्य कारण? CJP का यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर है। पार्टी का आरोप है कि फॉर्म-6 में बदलाव और मतदाता सूची प्रक्रिया में की गई गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग ने गंभीर आपत्तियों को दरकिनार किया है। इसी के विरोध में CJP मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।
अब सबकी निगाहें जंतर-मंतर पर टिकी हैं, जहां भारी पुलिस तैनाती के बीच अजिंक्य शिंदे की अगुवाई में यह प्रदर्शन किस रुख पर आगे बढ़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
ऐतिहासिक दौरे के लिए तैयार जिम्बाब्वे: भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का ऐलान
IND vs WI: सीरीज बचाने की जंग, तीसरे T20 में जीत की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया; जानें फ्री में मैच देखने का तरीका
मौत के जबड़े से निकली स्कूटी सवार लड़की, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
नोबेल मिलते ही नवी पिल्लई ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, कहा- थोड़ी और ताली बजाएं तो शायद पुरस्कार बांट लूं!
CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस का डिजिटल कवच , बॉडी कैम और पिंक फोर्स के साथ चप्पे-चप्पे पर नजर
जंतर-मंतर 2.0 का आह्वान: दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: 51 साल बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस
नरेंद्र मोदी तानाशाह हैं : जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, भारी सुरक्षा के बीच राजधानी में तनाव
दिल्ली में अघोषित लॉकडाउन : CJP प्रदर्शन के चलते 45 मेट्रो स्टेशन सील, इंटरनेट बंद
‘वोट चोरी’ के आरोप पर घमासान: BJP ने आंकड़ों से राहुल गांधी को दिखाया आईना