दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग को लेकर बुलाए गए इस प्रोटेस्ट को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।
दिल्ली पुलिस की ज्वॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि CJP की ओर से काफी कम समय रहते सूचना दी गई थी। नियमों के मुताबिक, किसी भी प्रदर्शन की सूचना 10 दिन पहले दी जानी चाहिए। पुलिस ने पार्टी के खराब ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि पहले भी नियमों के उल्लंघन को देखते हुए इस बार शांतिपूर्ण प्रदर्शन की गारंटी नहीं दी जा सकती।
कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस गैर-कानूनी प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जंतर-मंतर, टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ जैसे संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और RAF की तैनाती कर दी गई है।
प्रतिबंध के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि प्रदर्शन होकर रहेगा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि सत्ता किसी की भी हो, लेकिन सड़कों पर प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस उन्हें रोकेगी, तो वहीं जंतर-मंतर बन जाएगा।
प्रदर्शन और सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं:
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस गैर-कानूनी प्रदर्शन से दूर रहें और स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference on CJP s proposed protest on October 10, Joint Commissioner of Police, Nupur Prasad says, It is also informed that Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita (BNSS) is in force across the New Delhi area, under which… pic.twitter.com/kCGbwGTBHN
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026
दिल्ली बनी किला : सीजेपी के प्रदर्शन से पहले राजधानी में आपातकाल जैसे हालात
ऊना अस्पताल में कोहराम: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप
भुवनेश्वर कुमार की वापसी से आरसीबी को बड़ा झटका, अब सस्ते में नहीं कर पाएगी रिटेन
तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी : अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने पति को नशीली कॉफी पिलाकर प्राइवेट पार्ट काटा
दिल्ली प्रदर्शन: मौलाना बरेलवी की मुस्लिम युवाओं को चेतावनी, जंतर-मंतर से दूर रहें
मार्च 2027 में मुंबई बनेगा साइबर सुरक्षा का वैश्विक केंद्र, साइबरटेक एशिया का होगा पहला आयोजन
बिग बॉस 20: घरवालों को पछाड़ काजी तौकीर ने जीता बॉस मीटर , क्या यही है शो का असली विनर?
सीजेपी के प्रदर्शन से थरथराई दिल्ली: ट्रेन-मेट्रो पर पाबंदी देख अभिजीत दीपके और साथियों ने उड़ाया सरकार का मजाक
निधन से सिर्फ 8 दिन पहले आया था नाना पाटेकर का आखिरी कॉल, तुकाराम मुंढे ने बयां किया वो भावुक पल
महाराष्ट्र में सूखे का ग्राउंड जीरो सर्वे: केंद्रीय टीम पहुंची वाशिम, फसलों की तबाही का लेगी जायजा