दिल्ली में बढ़ते राजनीतिक तनाव और विरोध प्रदर्शनों के आह्वान के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। एसआईआर (SIR) रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान तेज हो गया है।
काकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खुफिया इनपुट और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर या किसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राजधानी में सुरक्षा के लिए 26,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है, जो फरवरी 2020 के बाद की सबसे बड़ी तैनाती है। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से सीएपीएफ (CAPF) की 110 अतिरिक्त कंपनियों को मंजूरी दी है। निगरानी रखने के लिए पुलिसकर्मी अब बॉडी-वार्म कैमरों का इस्तेमाल करेंगे।
सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में दो दिनों तक शराब की दुकानें भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विपक्ष का इंडिया ब्लॉक लगातार चौथे दिन सड़कों पर है और आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपनी चिंताएं व्यक्त कर सकता है। वहीं, दूसरी तरफ लाल हिट जनता पार्टी ने सीजेपी के विरोध में कनॉट प्लेस में मोर्चा खोल दिया है और मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में नारेबाजी की।
पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं के चलते दिल्ली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, तोड़फोड़ और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में 25 एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही, मीडियाकर्मियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस ने उनसे अपना पहचान पत्र साथ रखने और सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान न डालने की अपील की है।
*#WATCH | Delhi | Police and RAF personnel are deployed in Jantar Mantar, Tolstoy Marg and Janpath areas, in view of a call for protest by the CJP on October 10; pic.twitter.com/jfRnKFRE75
— ANI (@ANI) October 9, 2026
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 7 की मौत
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर सियासत गरम: अखिलेश ने सीएम योगी को दी चेतावनी
कच्छ में मातम: रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के पास भीषण सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत
उपचुनाव परिणाम: कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA की चौतरफा जीत से बदला सियासी समीकरण
दिल्ली मेट्रो अलर्ट: क्या 57 स्टेशनों पर ताला लगेगा? 9-10 अक्टूबर के लिए जरूरी गाइडलाइंस
मेट्रो में तौलिया लपेटकर मेकअप करती दिखी महिला, वीडियो देख चकराए लोग
बुरहान वानी को शहीद बताने पर घिरे PDP नेता, हिरासत में बोले- यह मेरी निजी राय है
दूर से करें कवरेज – पत्रकारों को हिरासत में लेने के आरोपों पर घिरी दिल्ली पुलिस
सीजेपी के प्रदर्शन से थरथराई दिल्ली: ट्रेन-मेट्रो पर पाबंदी देख अभिजीत दीपके और साथियों ने उड़ाया सरकार का मजाक
स्मृति मंधाना को नई कप्तानी का जिम्मा, झूलन गोस्वामी ने दी सक्सेस मंत्र