फिरोजाबाद के व्यस्त डीएवी मार्केट में मंगलवार रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। एक वैवाहिक विवाद के चलते पति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी और एक अन्य युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान वहां मौजूद दंपति के दो मासूम बच्चों की चीखें माहौल को और भी भयावह बना गईं।
तीन साल से रिश्तों में दरार आरोपी ऋषभ टेलांग (35) और शिप्रा (32) की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पिछले तीन वर्षों से दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। बताया जा रहा है कि ऋषभ के किसी अन्य महिला से संबंधों के चलते शिप्रा अपने मायके में रहने लगी थी। कुछ महीने पहले सुलह के बाद वे साथ रहने लगे, लेकिन शक की दीवार नहीं गिर सकी।
दुकान के भीतर शुरू हुआ खूनी खेल मंगलवार रात शिप्रा अपने वकील से मिलने निकली थी। ऋषभ अपने दोनों बेटों (8 और 10 वर्ष) को साथ लेकर उसका पीछा करते हुए शहर के कोटला चुंगी स्थित सनी नाम के युवक की इंटरनेट सर्विस दुकान पर पहुंच गया। दुकान में दाखिल होते ही ऋषभ और शिप्रा के बीच तीखी बहस और हाथापाई शुरू हुई।
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बाजार बहस के बीच ऋषभ ने रिवॉल्वर निकाली और फायरिंग कर दी। शिप्रा और सनी जान बचाने के लिए दुकान से बाहर भागे, लेकिन ऋषभ ने पीछा करते हुए सड़क पर भी उन पर गोलियां चलाईं। सनी के सीने और पसलियों में कई गोलियां लगीं, जबकि शिप्रा के कंधे और पेट में चोट आई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
पापा नहीं... मासूमों की गुहार बेअसर इस पूरी वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि घटनास्थल पर मौजूद बच्चों ने अपने पिता को रोकने की हर संभव कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में एक बच्चे की आवाज साफ सुनाई दे रही है, जो अपने पिता से गोलियां न चलाने की मिन्नतें कर रहा है। पिता के सिर पर खून सवार था, उसने मासूमों की एक न सुनी।
आरोपी सलाखों के पीछे वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और खाली कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस इस खूनी हमले की वजह पत्नी और सनी के बीच कथित अवैध संबंध को मान रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
*🚨 Firozabad Shockwork: Man Shoots Wife and Alleged Lover in Broad Daylight - Extramarital Affair
— Ramesh Speaks (@rameshofficial0) October 7, 2026
A shocking incident occurred at Kotla Chungi in Firozabad U.P where a man named Rishabh shot his wife Shipra and her alleged lover Jitendra inside a market
As the gunfire erupted a… pic.twitter.com/7yaXR53ixp
पार्किंग फीस से बचने का शातिर जुगाड़: कार के नीचे रखा नकली मैकेनिक, पुलिस भी रह गई दंग
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा कला जगत, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
IPL से टकराएगी PSL की रफ्तार , पाकिस्तान ने किया 2027 सीजन का ऐलान
रूस से गयाजी तक: साड़ी पहनकर विदेशी महिलाओं ने किया पिंडदान, भावुक हुए लोग
माइक्रोसॉफ्ट पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड, पहले अमेरिकी, फिर विदेशी का संदेश
नाना पाटेकर को अंतिम विदाई: CM देवेंद्र फडणवीस ने नम आंखों से उठाया दिग्गज अभिनेता का कॉफिन
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार मचाएंगे धमाल? रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बुलंदशहर में दरिंदगी: गैंगरेप के बाद नहर में फेंकी किशोरी, पेड़ की टहनी पकड़कर बचाई जान
राजघाट पर विपक्ष का हुंकार: चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी समाधि पर जुटे नेता, कल फिर बनेगी नई रणनीति
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-रण : तेजस्वी यादव सड़क पर, कल राष्ट्रपति से मिलेंगे INDIA गठबंधन के नेता