क्रिकेट की दुनिया में दो बड़ी टी20 लीग्स का टकराव फिर तय हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 12वें सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। PSL 2027 का आयोजन 18 मार्च से 2 मई के बीच होगा। यह तीसरा मौका है जब PSL की तारीखें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ टकराएंगी।
विंडो को लेकर क्यों उलझा PSL? PSL के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स रखने वाली कंपनी Walee Technologies ने मौजूदा विंडो पर चिंता जताई थी। उनका तर्क है कि रमजान के बाद टूर्नामेंट होने से विज्ञापनों से होने वाली कमाई पर बुरा असर पड़ता है, क्योंकि तब तक कंपनियों का मार्केटिंग बजट खत्म हो चुका होता है। इसके बावजूद, PCB ने पुरानी विंडो पर ही मुहर लगाई है।
ठंड और कोहरे की चुनौती PCB के सामने जनवरी-फरवरी का विकल्प भी था, लेकिन वहां लॉजिस्टिक चुनौतियां बड़ी थीं। पाकिस्तान के मुख्य वेन्यू लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में इस दौरान भीषण ठंड और घने कोहरे का साया रहता है, जिससे मैचों के दौरान विजिबिलिटी (दृश्यता) की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।
फ्रेंचाइजियों की पसंद बनी निर्णायक विंडो बदलने को लेकर गवर्निंग काउंसिल में सहमति नहीं बन सकी थी। बाद में PCB ने सभी आठ फ्रेंचाइजियों से राय मांगी, जिसमें अधिकांश टीमों ने मार्च-मई की विंडो के पक्ष में वोट किया। इसी कारण, 2027 में भी फैंस को एक ही समय पर दो बड़े टूर्नामेंट्स का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
वेन्यू पर अभी सस्पेंस बरकरार हालांकि तारीखें साफ हो गई हैं, लेकिन PCB ने अभी तक वेन्यू की घोषणा नहीं की है। साल 2020 से PSL पूरी तरह पाकिस्तान में आयोजित हो रहा है, लेकिन पिछले सीजन में वेस्ट एशिया संकट और फ्यूल-प्रिजर्वेशन उपायों के कारण मैचों को केवल लाहौर और कराची तक सीमित करना पड़ा था। इस बार क्या नई वेन्यूज लिस्ट में शामिल होंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
PSL 12 dates announced
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 8, 2026
🗓️March 18 - May 2, 2027 pic.twitter.com/aiQBaMY3mk
एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर का ऐसा व्यवहार देख पिघला लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
कलेजे पर जैसे बिजली गिर गई... नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सितारों ने दी आखिरी विदाई
अलविदा क्रांतिवीर : पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 45 दिनों की महाजंग का काउंटडाउन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
ज्ञानू-ज्ञानू यस पापा, चीटिंग बोर्ड नो पापा! तेजस्वी यादव का अनोखा तंज, वायरल हुआ पोयम वीडियो
क्या दरक गया इंडी अलायंस? पटना में तेजस्वी अकेले, दिल्ली में राहुल के साथ विपक्ष
पापा नहीं... , मासूम की चीखें और गोलियों की तड़तड़ाहट; फिरोजाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात
अलविदा दादा: नाना पाटेकर के निधन पर स्मृति ईरानी का भावुक पोस्ट, बोलीं- दूसरी दुनिया में मिलेंगे
कानपुर में रिश्तों का कत्ल: नाबालिग भांजी से दरिंदगी, सगे मामा ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप