बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में 16 साल की एक किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे नहर में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि किशोरी ने नहर के बीच एक पेड़ की टहनी पकड़ ली, जिससे उसकी जान बच गई।
रात के सन्नाटे में गूंजी चीख घटना मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे की है। गांव नगला चीती के पास अपर गंगनहर से किसी के चिल्लाने की आवाज आई। चारा डालने के लिए निकले ग्रामीण छोटू ने आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि किशोरी नहर में एक टहनी थामे संघर्ष कर रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
अनाथ किशोरी के साथ खौफनाक वारदात पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता के पिता की मौत सालों पहले हो चुकी है और मां ने दूसरी शादी कर ली है। दादी के निधन के बाद वह बुलंदशहर लौटी थी और एक महिला तारा के साथ रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि तारा का पति शफीक और उसका साथी भूरा उसे बाइक पर बैठाकर नहर किनारे ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसे नहर में धक्का दे दिया।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार देर रात मुख्य आरोपी शफीक का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस के अनुसार, शफीक घटनास्थल पर अपना छूटा हुआ मोबाइल लेने वापस आया था। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और धरा गया। उसके साथी भूरा को भी पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया है।
कानूनी कार्रवाई जारी एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तारा, शफीक और भूरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस अब मामले की आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश है।
*यूपी: बुलंदशहर में दो दरिंदों ने 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया और गैंगरेप के बाद किशोरी को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से लड़की को बाहर निकाला। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। pic.twitter.com/HncqZfIiBv
— Shahnawaz(News24) (@Shahnawazreport) October 8, 2026
कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक पद छोड़ा
नाना पाटेकर: सिर्फ गुस्सा नहीं, ये 5 खूबियां उनके डायलॉग को बनाती थीं अमर
अलविदा नाना: अभिनय के शिखर और सादगी के धनी नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन
समस्तीपुर में पुलिस पर भारी पड़ा आरोपी: वर्दी फाड़ी, कीचड़ में लोटकर करता रहा हंगामा
दिल्ली: मोदी के समर्थन में नारे लगाने वाले कश्मीरी युवक की सरेराह पिटाई, कांग्रेस समर्थकों पर लगे आरोप
विदेश यात्रा होगी अब और भी आसान: एयर इंडिया लाया EasyRoam सिम, जानें क्या हैं फायदे
इंडियन 3: वॉर मोड का ऐलान, क्या कमल हासन और शंकर मिटा पाएंगे पार्ट 2 की कड़वी यादें?
साहित्य का नोबेल 2026: प्राचीन परंपराओं को आधुनिक रंग देने वालीं ऐन कार्सन बनीं विजेता
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का महा-मार्च : राजघाट से राष्ट्रपति भवन तक आर-पार की जंग
नाना पाटेकर को अंतिम विदाई: पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर, आज रात होगा अंतिम संस्कार