साहित्य के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। साल 2026 के लिए यह सम्मान कनाडा की मशहूर लेखिका, कवि और निबंधकार ऐन कार्सन को दिया गया है। नोबेल कमेटी ने उनके लेखन को साहसी और कल्पनाशील करार दिया है।
साहित्य की सीमाओं को तोड़ा नोबेल कमेटी के अनुसार, कार्सन ने प्राचीन ग्रीक और रोमन परंपराओं को बेहद अनूठे तरीके से आज के दौर के साहित्य के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहानी, कविता और नाटक के बीच की पारंपरिक लकीरों को मिटाकर एक नई लेखन शैली को जन्म दिया है।
क्लासिक्स से साहित्य तक का सफर ऐन कार्सन ने साल 1981 में क्लासिक्स में अपनी डॉक्टरेट थीसिस पूरी की थी। उन्होंने न केवल कविताएं लिखीं, बल्कि प्राचीन ग्रीक साहित्य का अनुवाद भी किया। उन्होंने मशहूर यूनानी कवयित्री सैफो के साथ-साथ सोफोक्लीज के प्रसिद्ध नाटकों इलेक्ट्रा और एंटीगनी का भी अनुवाद किया है।
लेखन की अनूठी शैली 1950 में टोरंटो में जन्मी ऐन कार्सन शब्दों की जड़ों और उनके गहरे अर्थों को टटोलने के लिए जानी जाती हैं। उनकी रचनाओं में कविता, निबंध और अनुवाद का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उनकी 2016 में आई कृति फ्लोट इसका बड़ा उदाहरण है, जिसमें 22 छोटी-छोटी किताबें हैं, जिन्हें पाठक अपनी पसंद के क्रम में पढ़ सकते हैं।
इरोस द बिटरस्वीट से मिली पहचान कार्सन की पहली किताब 1986 में इरोस द बिटरस्वीट आई थी, जिसे उनके साहित्यिक सफर की नींव माना जाता है। इसमें उन्होंने प्राचीन ग्रीक साहित्य के जरिए प्यार और दर्द के अंतर्संबंधों को समझाया है। वे सदियों पुराने लेखकों को आज के दौर के पाठकों से जोड़ने में माहिर मानी जाती हैं।
प्रमुख कृतियाँ कार्सन की चर्चित किताबों में ग्लास, आयरनी एंड गॉड (1995), ऑटोबायोग्राफी ऑफ रेड (1998), द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड (2001), नॉक्स (2010), और रॉन्ग नॉर्मा (2024) प्रमुख हैं।
नोबेल चयन प्रक्रिया क्या है? नोबेल पुरस्कार के लिए कोई भी लेखक खुद अपनी दावेदारी पेश नहीं कर सकता। स्वीडिश अकादमी के सदस्य, साहित्य के प्रोफेसर और पिछले विजेता ही नाम प्रस्तावित करते हैं। इसके बाद 15-20 नामों की शुरुआती सूची तैयार होती है, मई तक यह घटकर 5 नामों पर सिमट जाती है, और अंत में वोटिंग के जरिए विजेता का चुनाव होता है।
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2026
The 2026 #NobelPrize in Literature is awarded to the Canadian author Anne Carson, “for her bold and inventive oeuvre that, in playful dialogue with the classical tradition, has created new forms for contemporary literature.” pic.twitter.com/YRvlRghlGG
गीली लकड़ी मत जलाना : नाना पाटेकर ने सालों पहले ही तय कर ली थी अपनी अंतिम विदाई की स्क्रिप्ट
कीवी पिचों पर फिर मचेगा भुवी का गदर! 4 साल के बाद वापसी में कैसे ट्रंप कार्ड साबित होंगे भुवनेश्वर कुमार?
राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का आरोप: भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, माफी की मांग
सिर्फ पुरानी दिल्ली की गंदगी दिखाओ और वायरल हो जाओ : कनाडाई महिला ने विदेशी इन्फ्लुएंसर्स को लताड़ा
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा कला जगत, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार मचाएंगे धमाल? रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बेंगलुरु में चप्पल आंदोलन : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रकाश राज, ध्रुव राठी और CJP
लालू के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य, भावुक वीडियो ने जीता लोगों का दिल
नाना पाटेकर: सिर्फ गुस्सा नहीं, ये 5 खूबियां उनके डायलॉग को बनाती थीं अमर
लव यू बाला... नाना पाटेकर के आखिरी शब्द याद कर भावुक हुए तुकाराम मुंढे, दोस्त को दी अंतिम विदाई