बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस अनोखे चप्पल आंदोलन में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ अभिनेता प्रकाश राज और यूट्यूबर ध्रुव राठी की मौजूदगी ने इस विरोध को और तेज कर दिया है।
प्रकाश राज का सीधा हमला: SIR वोट चोरी से बड़ा खतरा अभिनेता प्रकाश राज ने मंच से CEC ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सीधे तौर पर पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वोट चोरी से भी अधिक गंभीर मुद्दा करार दिया और कहा कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के जरिए देश का अपमान किया है।
अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफा काफी नहीं, जांच भी हो CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ इस्तीफे तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देते भी हैं, तो कोई और उसी राह पर चलेगा। हम चाहते हैं कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह रद्द हो और ज्ञानेश कुमार पर कानूनी कार्रवाई और जांच बैठाई जाए। दीपके ने सीधे पीएम मोदी पर देश में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
ध्रुव राठी ने उठाए सवाल: 70 लाख नाम कहां गायब हुए? यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा कि वे सत्ता बदलने नहीं, बल्कि जवाबदेही मांगने आए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पूछा, बंगाल चुनाव से पहले 70 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कैसे हटाए गए और चुनाव के बाद उन्हें वापस क्यों जोड़ा गया? बिहार में 40 लाख नामों को काटने पर CEC ने चुप्पी क्यों साधे रखी?
ज्ञानू और उसके आकाओं के खिलाफ एकजुटता आंदोलन के दौरान सौरव दास ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, ज्ञानू (ज्ञानेश कुमार) और उसके आकाओं के खिलाफ अब हर नेकनीयत नागरिक एकजुट हो गया है। वहीं, आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि यह चप्पल आंदोलन उन लाखों लोगों की आवाज है, जिन्हें बिना किसी ठोस कारण के वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।
आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक CEC इस्तीफा नहीं देते और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक नहीं लगती, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 10 अक्टूबर के लिए CJP ने एक बड़े आंदोलन की तैयारी भी कर ली है।
All well-meaning citizens have united in this fight against Gyanu and his masters!
— Saurav Das (@SauravDassss) October 8, 2026
The entire country is out on the road seeking accountability!@Cockroachisback pic.twitter.com/wfag1f341X
आपकी स्मार्ट कॉफी मशीन कहीं आपका डेटा तो नहीं उड़ा रही? हैरान कर देने वाला मामला
जेन-जी से मुख्यमंत्री का संवाद: बड़े सपने देखें, युवा शक्ति ही बनाएगी सशक्त भारत
अजीत अगरकर के हटते ही बदलेगी टीम इंडिया की चाल, न्यूजीलैंड दौरे पर होगी 3 दिग्गज खिलाड़ियों की धमाकेदार वापसी!
ट्रंप प्रशासन का बड़ा एक्शन: माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और विप्रो समेत दिग्गज आईटी कंपनियां ब्लैकलिस्ट
IND vs WI: रांची में आज होगी चौकों-छक्कों की बरसात, जानें फ्री में कैसे देखें दूसरा टी20 मुकाबला
नाना पाटेकर को अंतिम विदाई: CM देवेंद्र फडणवीस ने नम आंखों से उठाया दिग्गज अभिनेता का कॉफिन
अमेरिकी वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और टीसीएस समेत 7 बड़ी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई
नाना पाटेकर का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट: साढ़े तीन महीने पहले दुनिया से शेयर की थी यह जानकारी
दिल्ली: मोदी के समर्थन में नारे लगाने वाले कश्मीरी युवक की सरेराह पिटाई, कांग्रेस समर्थकों पर लगे आरोप
जंतर-मंतर पर वर्दी बनाम जज्बात: प्रदर्शन के बीच आमने-सामने आए भाई-बहन, वीडियो वायरल