रायपुर में आयोजित जेन नेक्स्ट संवाद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवा पीढ़ी के साथ खुलकर बातचीत की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने न केवल छात्रों के सवालों के जवाब दिए, बल्कि अपने संघर्षपूर्ण जीवन के अनुभव भी साझा किए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, और यही युवा शक्ति हमारे राष्ट्र को विकसित और सशक्त बनाने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी रुचि के अनुसार ऊंचे लक्ष्य तय करें और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करें।
अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे बगिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। पांचवीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए उन्हें कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। राज्य अब उच्च शिक्षा और मेडिकल कॉलेजों का हब बन रहा है, जिसका युवाओं को भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
छात्रों के एक सवाल पर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि 10 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद जिम्मेदारियों का बोझ उनके कंधों पर आ गया था। उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सरपंच भी बनूंगा, लेकिन मैंने कर्म ही पूजा है के सिद्धांत को अपनाया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि ईमानदारी से की गई मेहनत का फल ईश्वर जरूर देता है।
जल संकट पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने जल है तो कल है का नारा दिया। उन्होंने स्कूली छात्रों से वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कोरिया जिले के 5 प्रतिशत मॉडल का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे छोटे-छोटे प्रयासों से जलस्तर को सुधारा जा सकता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार प्रयास विद्यालयों और पीएमश्री योजना के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उसे कौशल और संस्कारों से जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में, मुख्यमंत्री ने युवाओं को जीवन का मूल मंत्र दिया—समय की कीमत पहचानना। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही भविष्य की नींव है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 युवाओं को सम्मानित भी किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*News 24 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित GENNEXT संवाद कार्यक्रम
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) October 8, 2026
📍रायपुर@News24_MPCG @vishnudsai pic.twitter.com/ZQsAjOLiRI
दिल्ली के कनॉट प्लेस में बवाल: मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, गरमाई सियासत
भारत में इंटरनेट हुआ दुनिया में सबसे सस्ता: 268 रुपये से गिरकर 8 रुपये पर आया डेटा का भाव
ज्ञानू-ज्ञानू यस पापा, चीटिंग बोर्ड नो पापा! तेजस्वी यादव का अनोखा तंज, वायरल हुआ पोयम वीडियो
रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर क्यों हैं बिहार का वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी? जानिए असली वजह
रांची में ईशान किशन का जादू चलेगा! बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने खोला जीत का राज
174 जिंदगियां बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार
आपकी स्मार्ट कॉफी मशीन कहीं आपका डेटा तो नहीं उड़ा रही? हैरान कर देने वाला मामला
बेंगलुरु में चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकローチ जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन, SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग
स्ट्रासबर्ग में ट्रंप की ‘नग्न’ स्वर्ण प्रतिमा: लगा ‘अन्याय का राजा’ का टैग, मचा बवाल
सपा प्रत्याशी धनराज नथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज