विदेश यात्रा के दौरान अक्सर यात्रियों को सबसे बड़ी चिंता अपने मोबाइल सिम और कनेक्टिविटी की होती है। स्थानीय सिम कार्ड ढूंढने और महंगे रोमिंग प्लान की माथापच्ची से अब एयर इंडिया के यात्रियों को राहत मिलने वाली है। एयर इंडिया ने EasyRoam नाम से एक नई ट्रैवल सिम सेवा शुरू की है।
टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी एयर इंडिया ने EasyRoam को टाटा कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर तैयार किया है। यह सेवा फिजिकल सिम और ई-सिम (E-SIM) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। यात्री इसे एयर इंडिया की वेबसाइट पर बने एक विशेष वेबपेज के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।
बिना शुल्क सिम, बस चुकाना होगा प्लान का खर्च कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुरुआत में सिम कार्ड बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, सिम का उपयोग शुरू करने के लिए यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार रोमिंग पैक चुनना होगा और उसका भुगतान करना होगा।
30 देशों में कनेक्टिविटी, 241 रुपये से शुरुआत फिलहाल यह सुविधा दुनिया के 30 देशों में उपलब्ध है, जिनमें उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, एशिया-प्रशांत और पश्चिम एशिया के प्रमुख देश शामिल हैं। रोमिंग पैक की शुरुआती कीमत महज 241 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) से शुरू होती है, जो आपके द्वारा चुने गए प्लान और देश पर निर्भर करेगी।
मिलेगा मुफ्त डेटा का लाभ यात्रियों को लुभाने के लिए एयर इंडिया ने डेटा प्लान पर खास छूट दी है। मालदीव और मॉरीशस को छोड़कर अन्य सभी देशों में, रोमिंग पैक लेने पर यात्रियों को 1GB तक डेटा मुफ्त मिलेगा। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सिर्फ डेटा वाला प्लान या वॉयस और डेटा का कॉम्बो चुन सकते हैं।
190 देशों तक नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी एयर इंडिया की योजना धीरे-धीरे इस सेवा का विस्तार 190 देशों तक करने की है। डेटा खपत पर नजर रखने के लिए इसमें स्मार्ट नोटिफिकेशन और अलर्ट की सुविधा भी दी गई है। फिलहाल यह सेवा एयर इंडिया की वेबसाइट पर लाइव है और जल्द ही इसे एयरलाइन के मोबाइल ऐप से भी जोड़ा जाएगा।
Staying connected abroad should be one less thing to think about while travelling.
— Air India (@airindia) October 8, 2026
With EasyRoam SIM, our customers can enjoy reliable, high-speed international connectivity across 30 Air India destinations, with up to 1 GB complimentary data and savings of up to 50% on… pic.twitter.com/s4Uwnbjekd
दिल्ली के कनॉट प्लेस में बवाल: भारत को बांग्लादेश-नेपाल बनाने की साजिश , पीटे गए कश्मीरी युवक ने खोला मोर्चा
बुलंदशहर में दरिंदगी: गैंगरेप के बाद नहर में फेंकी किशोरी, पेड़ की टहनी पकड़कर बचाई जान
नाना पाटेकर के अंतिम शब्द: जब जिंदगी की सच्चाई सुनकर नम हो गईं सबकी आंखें
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन: आज शाम 4 बजे पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
रांची में ईशान किशन का जादू चलेगा! बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने खोला जीत का राज
SIR विवाद: राजघाट पहुंचे INDIA गठबंधन के दिग्गज, बोले- वोट चोरी और तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगी जंग
लव यू बाला... नाना पाटेकर के आखिरी शब्द याद कर भावुक हुए तुकाराम मुंढे, दोस्त को दी अंतिम विदाई
ट्रंप प्रशासन का बड़ा एक्शन: माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और विप्रो समेत दिग्गज आईटी कंपनियां ब्लैकलिस्ट
कंकाल के कटे हाथ और रनवे के नीचे दफन राज: 30 साल बाद कैसे ढूंढा गया चे ग्वेरा का शरीर?
भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग: 25 फीट ऊंची लपटों से दहला इलाका, 6 दुकानें खाक